25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सोनम को देखकर आई सिया में हिम्मत, छिन रहे हमारे बेटे’, केतन हत्याकांड पर छलका राजा रघुवंशी की मां का दर्द

Raja Raghuvanshi Murder Case- केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में बात कर छलका राजा रघुवंशी की मां का दर्द। कहा- हमारे बेटे छीने जा रहे।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Jun 25, 2026

Raja Raghuvanshi Uma said Siya goel gained courage seeing Sonam Ketan Agarwal murder case

Ketan Agarwal murder case- केतन अग्रवाल हत्याकांड पर छलका राजा रघुवंशी की मां का दर्द (फोटो सोर्स- Patrika)

Ketan Agarwal murder case- पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले देख कर इंदौर में राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का दर्द छलक पड़ा। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) जमानत बाहर है। इसपर राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि 'सोनम को बाहर सिया जैसी लड़कियों में हिम्मत आती है।' राजा की मां ने भारी मन से कहा कि 'क्या गलती है कि हमारे बेटे छीने जा रहे है।'

बता दें कि, महाराष्ट्र के पुणे में 26 साल के रियल एस्टेट बिजनसमैन केतन अग्रवाल की उसकी 20 साल की मंगेतर सिया गोयल (Siya Goel) ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी (Chetan Chaudhary) के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। यह मामला में राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) की तरह देश में चर्चा का विषय बन चुका है। राजा रघुवंशी हत्याकांड की तरह यहां भी केतन को घूमने के बहाने से लोहगड़ किले के पास से उसे धक्का दे दिया गया जिससे उसकी जान चली गई। राजा की मां ने मामले पर बात करते हुए कहा कि 'लड़कियों को ऐसा कदम उठाने की हिम्मत आखिर कहा से आ रही है।'

राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द

इंदौर में मीडिया से बात करते हुए मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि मुस्कान (नीला ड्रम केस) और सोनम ने इतना गलत कदम उठाया हैं कि इन्हें देखकर और लड़कियों में ऐसा करने की हिम्मत आ रही है। सोनम को जमानत पर बाहर देखकर भी ऐसी लड़कियों में हिम्मत आ रही है। ये सोचती है कि हमारे पीछे कोई खड़ा ही है छुड़ाने या बचाने के लिए। जैसे अभी सोनम को बाहर देखकर सिया को भी लगा कि वो भी थोड़े दिन बाद बाहर घूम पाएगी।'

उमा रघुवंशी ने कहा कि लड़कियों को अपने घर में मां-बाप से बात करनी चाहिए कि जो उन्हें पसंद हो उन्ही से वे उनकी शादी कराएं। लड़कियों को भी मां-बाप के सामने अपनी बात रखना चाहिए। आप अपनी नाक ऊंची रखने के लिए किसी के बच्चे की जान मत लो।

'घर में कुछ बता नहीं पा रही, बाहर लड़के मार रही'- राजा की मां

उमा रघुवंशी ने कहा कि 'घर में तो लड़कियां कुछ बता नहीं पा रही है और बाहर लड़कों को मार रही है। हार साल ऐसे मामले सामने आ रहे है। राजा के पहले भी मुस्कान (नीला ड्रम केस) का मामला सामने आया था, इसके बाद धार से भी ऐसा एक केस सामने आया था और अब यह सामने आया है। अगर इन सब मामलों में आरोपी महिलाओं को कड़ी सजा दी गई होती तो किसी भी लड़की की कभी ऐसी हिम्मत नहीं होती।'

ऐसे केस देखकर पुराने हरे हो जाते है पुराने जख्म

राजा की मां ने दुखी होकर भारी आवाज में कहा कि 'जब भी ऐसा कोई केस सामने आता है तो मेरे पुराने जख्म ताजा हो जाते है। मेरे बच्चे के साथ भी ऐसा ही हुआ था। मुझे वापस राजा की सभी बातें याद आने लगती है। अपना बेटा खोने वाली मां का दर्द मैं समझ सकती हूं। हमसे हमारे बेटे छीने जा रहे है। नहीं करना तुम्हारी लड़कियों को शादी तो अपने मां-बाप को सजा दो दूसरों के बेटों को क्यों मार रहे हों? हमें क्यों तकलीफ दे रहे हों?'