इंदौर

अपनी GF की बेस्ट फ्रेंड को कार से घुमाने के लिए निकला था युवक, अचानक 2.30 बजे रात हुआ ये…

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है।

2 min read
Feb 15, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें आईटी कंपनी में पदस्थ मैनेजर की गुरुवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई है। मैनेजर प्रणय अपने गर्लफ्रेंड की दोस्त के साथ बायपास घूम रहा था। इसी दौरान कार बिजली के खंभे से जा टकराई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पूरा मामला कनाड़िया ब्रिज के नीच वाली सर्विस रोड बताया जा रहा है। यहां प्रणय तलरेजा दोस्त खुशी के साथ कार में घूमने के लिए निकला था। इसी दौरान रात ढाई बजे हनुमान मंदिर के पास कार खंभे से टकरा गई।

लड़की के हाथ और सिर में आई चोट


सड़क हादसे में प्रणय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खुशी के दोनों हाथों और सिर में चोट आई है। हादसे के वक्त प्रणय स्टेरिंग और सीट के बीच फंस गया। उसके कान और सिर से खून बह रहा था। उसने सीट बेल्ट भी नहीं लगा रखा था। जबकि खुशी ने सीट बेल्ट पहन रखा था। बताया जा रहा है कि छात्रा एमबीए की पढ़ाई कर रही है। वह प्रणय की गर्लफ्रेंड की बेस्ट फ्रेंड है।

कार में हो रही शराब पार्टी


मृतक की गर्लफ्रेंड ने फोन लगाकर लड़की से रात को घूमने का कारण भी पूछा था। पुलिस में जानकारी मिली कि राजेंद्रनगर वाइन शॉप से बीयर की बॉटलें ली गई थी। वहीं, एक गाड़ी की कार से भिंड़त भी हुई थी। जिसने पांच हजार रुपए भी लिए थे। इसके बाद बायपास से घर लौटते वक्त हादसा हो गया।

Updated on:
15 Feb 2025 02:38 pm
Published on:
15 Feb 2025 02:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर