इंदौर

लंदन तक पहुंचेगी MP की पहचान, 3 नवंबर को एक साथ जुटेंगे ट्रैवल राइटर्स और कंटेंट क्रिएटर्स

MP Tourism Branding: मप्र टूरिज्म बोर्ड और फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश यूके की साझेदारी में 3 नवंबर को लंदन में प्रदेश की कहानियां पेश की जाएंगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 2:03 PM IST
मप्र पर्यटन ब्रांडिंग, (Photo Source: AI Image), लंदन की फोटो (Photo Source- magnific)
मप्र पर्यटन ब्रांडिंग, (Photo Source: AI Image), लंदन की फोटो (Photo Source- magnific)

Indore news: मध्यप्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, वन्यजीवन और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अब लंदन में विशेष पहल की जा रही है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश के यूके चैप्टर की साझेदारी में 3 नवंबर को लंदन में 'द मध्य प्रदेश क्रॉनिकल्स, एन इवनिंग ऑफ अनटोल्ड नैरेटिव्स' कार्यक्रम आयोजित होगा। इसका उद्देश्य इंदौर सहित प्रदेश की उन कहानियों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना है, जो पर्यटकों, यात्रा लेखकों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के माध्यम से दुनिया के सामने आ सकती हैं। यह आयोजन डब्ल्यूटीएम (वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट) लंदन सप्ताह के दौरान होगा। इसमें यात्रा लेखक, फोटोग्राफर, फिल्म निर्माता और कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया है।

साथ मिलकर उठाया महत्वपूर्ण कदम

कार्यक्रम में इंदौर सहित प्रदेश के वन्यजीवन, ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, खानपान और यहां के लोगों से जुड़ी कहानियों को प्रमुखता से सामने रखा जाएगा। इस पहल के जरिए प्रदेश की पर्यटन पहचान को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाने और मध्यप्रदेश की विविधता से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है।

डिजिटल माध्यमों पर यात्रा से जुड़ी सामग्री देखने वाले दर्शकों तक प्रदेश के पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विशेषताओं की जानकारी पहुंचाने में कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका अहम हो सकती है। फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश का यूके चैप्टर के रोहित दीक्षित ने बताया कि इस आयोजन को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के साथ अपनी साझेदारी और राज्य सरकार के पर्यटन प्रचार-प्रसार में सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रहा है। कार्यक्रम केवल आमंत्रित अतिथियों के लिए आयोजित किया जाएगा।

पर्यटन प्रचार-प्रसार की दिशा में बड़ा कदम

पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय प्रचार के लिए इस तरह के आयोजनों में प्रदेश की प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक स्थलों, स्थानीय परंपराओं और खानपान को एक साथ प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। हालांकि, आयोजन के बाद इससे पर्यटकों की संख्या में कितनी वृद्धि होगी, इस संबंध में फिलहाल कोई लक्ष्य या अनुमानित आंकड़ा साझा नहीं किया गया है। इस तरह के आयोजनों से प्रदेश को विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों के यात्रियों के बीच भी अपनी पहचान मजबूत करने में मदद मिल सकती है। स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक कला और क्षेत्रीय व्यंजनों को प्रदर्शित कर पर्यटन के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। इससे होटल, परिवहन, गाइड और स्थानीय कारोबार से जुड़े लोगों को भी रोजगार व आय बढ़ने की संभावनाएं मिल सकती हैं।

Updated on:
26 Oct 2026, 2:03 PM IST
Published on: