इंदौर

आज से अगले 3 दिन 27-28-29 को इन जिलों में जमकर बरसेगा पानी, होगी ‘भारी बारिश’

MP Weather: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक नया लो प्रेशर एरिया मध्यप्रदेश के पूर्वी इलाकों और प्रदेश से सटे हिस्सों पर बना हुआ है। इसके असर से इन संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं... चार दिन बारिश की चेतावनी...
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2025, 1:42 PM IST
MP Weather
MP Weather: IMD का अलर्ट, एमपी में आज से अगले तीन दिन तक बारिश की चेतावनी जारी। (फोटो: सोशल मीडिया)

MP Weather: मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। एमपी के 4 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। लेकिन इससे पहले बारिश का अंतिम दौर प्रदेश के कई हिस्सों को भिगोने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन संभागों में अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इंदौर समेत दो संभागों में हल्की से मध्यम बारिश ((Heavy Rain) का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक नया लो प्रेशर एरिया मध्यप्रदेश के पूर्वी इलाकों और प्रदेश से सटे हिस्सों पर बना हुआ है। जिसके असर से इन संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

राजधानी भोपाल में आज का मौसम


भोपाल की बात करें तो आज शुक्रवार को मौसम में उमस रहेगी। वहीं तेज धूप भी लोगों को परेशान करेगी। यहां अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री तक रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री रहेगा। आर्द्रता अधिक होने से लोगों को गर्मी महसूस होगी और पसीना बहेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने हाइड्रेट रहने की सलाह दी है। वहीं शाम होते है हल्की बौछारें ((Heavy Rain) पड़ सकती हैं।

इंदौर समेत इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि इंदौर, देवास, खरगौन, हरदा, खंडवा, बैतुल समेत अन्य जिलों में आज से अगले 4 दिन तक हल्की से तेज बारिश (Heavy Rain) की संभावना बनी हुई है। कई जिलों में बादल गरजने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।

MP weather Heavy rain with thunder Storm Alert

इन इलाकों से विदा हुआ मानसून

नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना ये चार जिले ऐसे हैं, जहां से मानसून विदा हो चुका है। इन इलाकों में अब शुष्क मौसम रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि भी दर्ज की जा सकती है।

इन इलाकों से विदा हो रहा मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक ग्वालियर, दतिया और मंदसौर जिलों से मानसून जल्द ही विदाई लेने वाला है। अगले दो दिन में यहां से बादल छंटना शुरू हो जाएंगे। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेशभर से अक्टूबर के पहले पखवाड़े में मानसून पूरी तरह से विदाई ले लेगा।

Updated on:
26 Sep 2025, 1:42 PM IST
Published on: