इंदौर

एमपी में बारिश ओलों का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, आंधी के साथ झमाझम बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

MP Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन से एमपी में बदलने वाला है मौसम, अप्रैल में बारिश और ओलों का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से एमपी के कई जिलों में तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी, यहां जानें मौसम का ताजा अपडेट
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2025, 11:21 AM IST
MP Weather Rain Alert hail storm thunder storm
MP Weather forecast storm weather system active heavy rain stormy wind Hail alert

MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और चक्रवातीय सिस्टम (Cyclone) के असर से अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव नजर आएगा। 1 और 2 अप्रेल को तूफानी हवा के साथ तेज बारिश की संभावना (MP Weather forecast) भी बनेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में मौसम का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इंदौर सहित संभाग के खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर में तूफानी हवा के साथ बारिश की संभावना बनी है। खंडवा, खरगोन में ओले गिरने की संभावना भी रहेगी। मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र के पास चक्रवातीय सिस्टम सक्रिय होने से यह स्थिति बन रही है, जिसके पठारी क्षेत्र में विस्तृत ट्रफ के साथ मिलने से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी पहुंचने की संभावना बन रही है।

36.8° दर्ज हुआ तापमान

रविवार को दिन का तापमान 36.8 डिग्री व रात का तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 34.3 डिग्री व 19.6 डिग्री रहा था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई है। 14 फीसदी आद्रता दर्ज हुई। वहीं 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवा भी चली।

दो दिन तूफानी हवा के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट (MP Weather Update)

मौसम विभाग के अनुसार एमपी में फिलहाल एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही राहत भरा बना रहेगा। अप्रैल के पहले हफ्ते में 1 और 2 के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है। हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बने रहने से यहां दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार-सोमवार को भी मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई है। उसके बाद मंगलवार और बुधवार को एमपी के कई जिलों में तूफानी हवा के साथ झमाझम बारिश और ओलों का येलो अलर्ट जारी किया है।

Updated on:
3 Apr 2025, 11:21 AM IST
Published on: