इंदौर

अगले 48 घंटे में एमपी के 12 से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें आज का मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। असामान्य विक्षोभ देख मौसम वैज्ञानिक हैरान, जानें आज का मौसम आपके शहर में कैसा रहेगा?

3 min read
Mar 21, 2026
MP Weather : मौसम विभाग ने बताया आज के मौसम का हाल, अगले 48 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की। (photo:patrika Creative)

MP Weather: मजबूत व असामान्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन उत्तर से दक्षिण और पश्चिम से पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों तक मध्यम से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई। हिमालयी रेंज में बर्फबारी जारी है। इससे गर्मी के तेवर पर ब्रेक लग गया और मौसम में ठंडक घुल गई है। मध्यप्रदेश (MP Weather) में कई स्थानों पर बारिश व कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ। दिल्ली-एनसीआर में सड़कें फिसलन भरी हो गईं। पंजाब में कोहरा देखा गया।

ये भी पढ़ें

चलते-फिरते, खाते-पीते…अचानक आई मौत! हार्ट अटैक या कुछ और… अचानक होता क्या है?

यहां गिरे ओले, कहीं बारिश, फसलें भीगीं, किसानों को नुकसान

विदिशा: शुक्रवार दोपहर चने व बेर के बराबर ओलों के साथ बारिश हुई। मंडीबामोरा क्षेत्र सहित कुरवाई तहसील के कुछ गांवों में ओलावृष्टि हुई।

सीहोर: सीहोर और इछावर तहसील के कुछ क्षेत्र में बारिश से गेहूं, चना की फसल भीगी।

बैतूल: गुरुवार रात बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से कई क्षेत्रों में फसल को नुकसान।

शिवपुरी: कुछ जगह ओले गिरे।

श्योपुर: सुबह 5 बजे से तेज बारिश। दोपहर में भी वर्षा। कई क्षेत्रों में फसल को नुकसान।

असामान्य विक्षोभ से आया तूफानी मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार का पश्चिमी विक्षोभ की संरचना असामान्य दिखी। यह 1,000 किमी लंबी सीधी ट्रफ (निम्न दबाव रेखा) में अफगानिस्तान से पाकिस्तान होते हुए भारत में पश्चिम से पूर्व की ओर बढ़ी। सामान्य विक्षोभ घुमावदार होते हैं, लेकिन यह सीधे और मजबूत लाइन में है। मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने कहा कि उत्तर भारत में एक दिन के लिए हल्की सर्दी वापस आ गई है।

आज का मौसम (MP me aaj ka mausam)

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पूरे प्रदेश(MP Weather) में आज मौसम मुख्यतज: साफ रहेगा, मौसम में शुष्कता भी बनी रहेगी। तापमान तेजी से बढ़कर 35-38 डिग्री सेल्शियस तक जा सकता है। वहीं दोपहर में गर्मी और कई जिलों में लू जैसे हालात हो सकते हैं। कुल मिलाकर आज एमपी में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है।

पश्चिमी एमपी में गर्मी का सबसे ज्यादा असर दिखेगा। इनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, खरगोन और देवास में तेज धूप खिली रहेगी। तापमान 36-39 डिग्री तक पहुंच सकता है। हल्की लू के आसार भी मौसम विभाग ने जताए हैं।

इन जिलों में मौसम सुहाना रहेगा- इनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) में मौसम साफ रहेगा, दोपहर में पीक टाइम पर तापमान 34-37 डिग्री तक रह सकता है। ऐसे में दोपहर में गर्मी लग सकती है। लेकिन शाम को मौसम सुहाना रहने की संभावना।

बुंदेलखंड सूखा और तेज धूप के आसार हैं, यहां सागर , छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना में पूरा दिन सूखा रहेगा। यहां तापमान 35-38 डिग्री तक पहुंच सकता है।

ग्वालियर चंबल के ग्वालियर, भिंड मुरैना, दतिया, शिवपुरी में आंशिक बादल, कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार, वहीं तापमान 32-35 डिग्री तक पहुंच सकता।

पूर्वी एमपी में बारिश के स्वभाव रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर में बादल, हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। तापमान 30-34 डिग्री तक पहुंच सकता है।

अगले 48 घंटों में Rain Alert

मौसम विभाग ने एमपी (MP Weather) में अगले 48 घंटे में कई प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

  • इन क्षेत्रों में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले- मुरैना-भिंड, ग्वालियर और दतिया समेत कई जिलों में हो सकती है बारिश
  • रीवा संभाग के जिले- रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली
  • शहडोल संभाग- शहडोल, उमरिया और अनूपपुर
  • वहीं जिन क्षेत्रों में बारिश होगी वहां के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। बाकी हिस्सों में गर्मी का दौर बना रहेगा।

क्या है मौसम विभाग का येलो अलर्ट?

-मौसम विभाग ने एमपी में (MP Weather) अगले 48 घंटे के लिए 12 से ज्यादा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ होता है कि कहीं भी तेज या भारी बारिश नहीं होगी, बल्कि हल्की, बारिश, बूंदाबांदी, छिटपुट बारिश के आसार।

ये भी पढ़ें

पुलिस आरक्षक भर्ती में हाईटेक नकल, AI ने पकड़ा चौंकाने वाला पैटर्न, 14 कैंडिडेट्स पर FIR की तैयारी

Published on:
21 Mar 2026 09:46 am
Also Read
View All

अगली खबर