इंदौर

MP Weather Update : देश में सबसे सर्द रहा ये मैदानी क्षेत्र, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड

MP Weather Update : आसमान साफ होते ही रात का तापमान गिरने लगा है। बीती शनिवार-रविवार की दरमियानी रात देश में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान एमप के इस शहर में दर्ज हुआ जो देश के मैदानी क्षेत्रों में रात का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।
less than 1 minute read
Weather Update
अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड (photo Source- Patrika)

MP Weather Update : मध्य प्रदेश से मॉनसून की विदाई के साथ-साथ मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगा है। मौजूदा समय में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली भी सक्रिय नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के शेष क्षेत्रों (रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभाग के कुछ हिस्से) से भी मानसून वापस हो जाने की संभावना है। आसमान साफ होने के कारण अब रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला भी बनता जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात देश में सबसे कम 14 डिग्री सेल्सियस तापमान इंदौर में दर्ज किया गया जो देश के मैदानी क्षेत्रों में रात का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

खास बात ये है कि, पिछले 12 सालों में अक्टूबर के 12 दिनों में इंदौर का सबसे कम तापमान भी है। प्रदेश के 30 शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

चक्रवात का असर

दिन का सबसे अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौजूदा समय में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

देश के 4 सबसे ठंडे मैदानी क्षेत्र

इसके अतिरिक्त अन्य कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, इंदौर देश के मैदानी क्षेत्र के शहरों में सबसे ठंडा रहा। दूसरे नंबर पर कानपुर (14.8 डिग्री), तीसरे नंबर पर नौगांव (15.3 डिग्री) एवं चौथे नंबर पर धार (15.5 डिग्री) रहा।

Updated on:
13 Oct 2025 01:34 pm
Published on:
13 Oct 2025 01:34 pm