इंदौर

‘नाना पाटेकर के निधन की खबर ने रुला दिया’, भाजपा प्रवक्ता नाजिया इलाही ने जताया दुख

Nazia Elahi Khan on Nana Patekar Death: भाजपा प्रवक्ता और नाजिया इलाही ने नाना पाटेकर को किया याद, बोलीं- हमने एक बेहतरीन कलाकार खो दिया।
2 min read
• •
Oct 08, 2026
nazia elahi
nazia elahi khan mourns nana patekar death, नाजिया इलाही (Source- IANS)

Nazia Elahi Khan on Nana Patekar Death: पांच दशकों से अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में जगह बनाने वाले एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की आयु में गुरूवार को कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। नाना पाटेकर के निधन से फिल्मी जगत के साथ ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर ही। मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा प्रवक्ता और एक्टिविस्ट एवं अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया है।

'नाना पाटेकर के निधन का सुनकर आंखों में आंसू आ गए'

नाजिया इलाही ने कहा कि 'मुझे बहुत बुरा लगा, सुबह उठते ही आंखों में आंसू आ गए। हमने एक बहुत बेहतरीन कलाकार को खोया है। नाना पाटेकर के डायलॉग, उनका बहुत ही पॉजिटिव बिहेवियर, हंसी-मजाक का तरीका, एक फिलैंथ्रोपिस्ट के लिए काम करना, एक व्हिसलब्लोअर के लिए काम करना, ये सब हम लोग बहुत मिस करेंगे। उनकी एक छवि है। उन्होंने हमेशा सपोर्टिंग रोल में जब भी काम किया या कोई भी किरदार निभाया, उसमें अपना सिक्का जमाया है और मूवी में अपना वजन दिखाया है।'

शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

नाना पाटेकर के निधन पर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दुख जताया है। शिवराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के जाने की खबर सुनकर मन भारी हो गया। उनकी आवाज, बोलने का अंदाज और चेहरे के भाव सीधे दिल तक पहुंचते थे। कभी क्रांतिवीर और परिंदा जैसी फिल्मों में गंभीरता से झकझोरते थे, तो वेलकम के उदय शेट्टी बनकर खूब हंसाते-गुदगुदाते थे। एक ही कलाकार में इतनी गहराई और हास्य-विनोद था। उनकी फिल्में और किरदार लंबे समय तक हमारी यादों में रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा- भारतीय सिनेमा और रंगमंच के प्रतिष्ठित कलाकार एवं प्रसिद्ध अभिनेता 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अपने बहुआयामी व्यक्तित्व और उत्कृष्ट योगदान से उन्होंने असंख्य लोगों के हृदय में विशेष स्थान बनाया। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता नाना पाटेकर गुरूवार सुबह 5:20 बजे गोवा के डोना पाउला स्थित घर पर बेहोश पाए गए थे। उन्हें मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां कार्डिएक अरेस्ट के कारण नाना का निधन हो गया। 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद, उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। नाना पाटेकर के निधन के बाद देश में शोक की लहर है।

Updated on:
08 Oct 2026 07:07 pm
Published on:
08 Oct 2026 06:15 pm