इंदौर

नई नियुक्ति से बढ़ी सरगर्मी, बड़े पदों पर इस क्षेत्र के नेताओं को मिली है बड़ी जिम्मेदारी

MP News: प्रदेश कांग्रेस संगठन में जारी नियुक्तियों के दौर ने एक बार फिर गुटबाजी को हवा दे दी है। हाल ही में रीना बौरासी को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मालवा के नेताओं का दबदबा और मजबूत हो गया है।

2 min read
Nov 23, 2025
MP Congress Leader Bhaskar Mishra Expelled for 6 Years
MP Congress Leader Bhaskar Mishra Expelled for 6 Years (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

MP News: प्रदेश कांग्रेस संगठन(MP Congress) में जारी नियुक्तियों के दौर ने एक बार फिर गुटबाजी को हवा दे दी है। हाल ही में रीना बौरासी को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मालवा के नेताओं का दबदबा और मजबूत हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर अपने गुट को मजबूत करने का आरोप लगाया जा रहा है। शहर और जिला अध्यक्षों के बाद महिला कांग्रेस की नियुक्ति को भी उनकी पसंद माना जा रहा है।

मालवा की पकड़ मजबूत

Jitu Patwari

प्रदेश स्तर पर महत्त्वपूर्ण पदों पर अधिकांश नेता इंदौर और मालवा क्षेत्र से हैं। खुद पटवारी इंदौर से हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार से आते हैं। झाबुआ के विधायक विक्रांत भूरिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और इंदौर के सत्यनारायण पटेल राष्ट्रीय सचिव। अब बौरासी की ताजपोशी से मालवा की भागीदारी और बढ़ गई है। प्रदेश में मालवा के बढ़ते वर्चस्व के बीच अन्य क्षेत्रों के नेताओं में भी नाराजगी बनी है।

लगातार शिकवा-शिकायतों से गुटबाजी उजागर

उधर, हारे हुए नेताओं और विधानसभा टिकट के दावेदारों को अहम पद देने का विरोध भी तेज है। नेताओं का तर्क है कि संगठन में ऐसे लोगों को बिठाने से चुनाव के समय संगठनात्मक कामकाज प्रभावित होगा। इसी बीच शहर कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। दिग्विजय सिंह तक शिकायतें जा चुकी हैं और कई आयोजनों के बहिष्कार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बौरासी की नियुक्ति के बाद संगठन में नई खींचतान शुरू हो गई है।

Published on:
23 Nov 2025 09:25 am