इंदौर

लव मैरिज के दूसरे दिन पति बोला- ‘दोस्तों ने बहुत मदद की है इन्हें भी खुश कर दो’

परिजन बेटी को ढूंढते हुए पहुंचे तो पीड़िता ने बताई आपबीती...पीड़िता की शिकायत पर तीनों गिरफ्तार...
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2022, 3:52 PM IST
indore_love_marriage.jpg
,,,,

इंदौर. इंदौर में एक युवती ने जिस युवक पर भरोसा कर सात जन्मों के लिए उसका हाथ थामा। उसने ही उसे अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। जिसके बाद पति के दो दोस्तों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। घटना शादी के महज दो दिन बाद की है। युवती ने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी की थी। गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने युवती को धमकी भी दी थी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो उसके भाई को जान से मार देंगे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लव मैरिज के दो दिन बाद...
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती नंदिनी (बदला हुआ नाम) 19 वर्ष विदिशा जिले के शमशाबाद की रहने वाली है। जिसने बताया कि वो छोटेलाल मीणा नाम के युवक से प्यार करती थी। दोनों शादी करने के लिए घर से भागकर 9 अप्रैल को इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने आर्य समाज में शादी कर ली। नंदिनी ने बताया कि शादी के अगले ही दिन पति छोटेलाल मीणा के दो दोस्त आनंद मीणा और दीपक मीणा घर पर आए और पति के साथ शराब पार्टी की।

पति बोला- 'इन्हें भी खुश कर दो'
पीड़िता नंदिनी (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दोस्तों के साथ शराबपार्टी कर रहे पति छोटेलाल मीणा ने उससे कहा कि दोस्त आनंद और दीपक ने शादी करने में हमारी बहुत मदद की है इसलिए तुम इन दोनों को भी खुश कर दो। इसके बाद आरोपी आनंद और दीपक ने उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं जब नंदिनी ने घर जाने की बात कही तो दीपक ने धमकी दी कि अगर किसी को भी बताया तो उसके भाई को जान से मार देंगे।

ऐसे हुआ खुलासा
नंदिनी (बदला हुआ नाम) के घर से भागने के बाद परिजन ने शमशाबाद में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो नंदिनी के इंदौर में होने का पता चला और जब परिजन इंदौर पुलिस की मदद से बेटी को ढूंढते हुए उसके घर पहुंचे तो नंदिनी ने पूरी आपबीती अपने परिजन को बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति छोटेलाल मीणा और उसके दोनों दोस्तों आनंद मीणा व दीपक मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on: