2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9वीं की छात्रा को अकेले में मिलने बुला रहा था सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल, ऑडियो वायरल

ऑडियो वायरल होने के बाद आरोपी प्रिंसिपल सस्पेंड...छात्रा को कर रहा था ब्लैकमेल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 13 Apr 2022, 10:30 PM IST

rewa.jpg

रीवा. मध्यप्रदेश में एक बार फिर गुरु-शिष्य की परंपरा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। मामला रीवा का है जहां एक सरकारी स्कूल के प्रिसिंपल का ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी प्रिंसिपल अपने ही स्कूल की एक 9वीं की छात्रा को अकेले में मिलने के लिए बुला रहा था। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।

ये है पूरा मामला
मामला रीवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तंड-2 का है। स्कूल में पढ़ने वाली एक 9वीं कक्षा की छात्रा से स्कूल के प्रिंसिपल अमरेश सिंह का अश्लील बातें करते ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो क्लिप में प्रिंसिपल छात्रा से ये कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि किसी भी बहाने से मिलने के लिए आ जाओ मैं ऑफिस में ही बैठा हूं। वहीं दूसरी तरफ छात्रा ये कहती सुनाई पड़ रही है कि इस वक्त कैसे आऊं क्या बहाना बनाऊं? पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है वहीं बुधवार को लोक शिक्षण संचालनालय ने मामले की जांच के बाद आरोपी प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया।

यह भी पढ़ें- प्रेमिका के घर पहुंचकर मांगा पानी और हो गया बेहोश, अस्पताल में मौत, जानिए पूरा मामला


छात्रा को कर रहा था ब्लैकमेल
आरोपी प्रिंसिपल अमरेश सिंह की हरकतों की शुरुआत तब हुई जब उसने एक दिन छात्रा को किसी से फोन पर बात करते हुए स्कूल में लगे सीसीटीवी में देख लिया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को धमकाते हुए कहा कि बताओ तुम किससे बात कर रहीं थी मैं तुम्हारे घरवालों से शिकायत करूंगा। मेरे पास तुम्हारा बात करते हुए ऑडियो और वीडियो दोनों हैं ? प्रिंसिपल की इस धमकी से डरकर छात्रा प्रिसिंपल से बात करने लगी थी। बता दें कि ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद छात्र संगठनों ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की थी।

यह भी पढ़ें- मैडम से मोहब्बत : 28 साल की टीचर से 16 साल के स्टूडेंट को हुआ प्यार, जानिए मामला