2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैडम से मोहब्बत : 28 साल की टीचर से 16 साल के स्टूडेंट को हुआ प्यार, जानिए मामला

10 महीनों से फर्जी आईडी बनाकर टीचर को परेशान कर रहा था स्टूडेंट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Apr 2022, 9:29 PM IST

teacher_love.jpg

इंदौर. 16 साल की उम्र में एक लड़का अपनी ही टीचर के प्यार में पड़ गया। 28 साल की महिला टीचर को स्टूडेंट फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर मैसेज भेजने लगा। लेकिन जब महिला टीचर ने कोई जवाब नहीं दिया तो स्टूडेंट उन्हें अश्लील मैसेज करने लगा। करीब 10 महीनों बाद तंग आकर महिला टीचर ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की तो स्टूडेंट की करतूत सामने आई।

मैडम से हुई मोहब्बत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 साल की एक महिला टीचर ने 16 जून 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई उन्हें इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील मैसेज भेजता है। इतना ही नहीं धमकी भी देता है कि अगर उससे बात नहीं की तो फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल कर देगा। पुलिस ने मामले की जांच की तो जल्द ही अश्लील मैसेज करने वाले तक पहुंच गई। महिला टीचर को अश्लील मैसेज भेजने वाला कोई और नहीं बल्कि टीचर का ही एक नाबालिग स्टूडेंट निकला जो 9वीं क्लास में पढ़ता है। स्टूडेंट ने टीचर को मैसेज भेजने की बात स्वीकारते हुए बताया है कि वो मैडम से प्यार करता है और उनसे बात करने के लिए ही बार-बार फर्जी आईडी बनाकर मैसेज करता था।

यह भी पढ़ें- बेटी हुई तो पति ने घर से निकाला, मददगार बन बचपन के दोस्त ने बार-बार इज्जत को लूटा


मोबाइल सिम जब्त, काउंसलिंग शुरु
पुलिस ने नाबालिग छात्र के पास से मोबाइल और सिम जब्त कर ली हैं। छात्र सांवेर इलाके का रहने वाला है जिसके पिता के साथ पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची जहां फिलहाल उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इंस्टाग्राम पर मेल कर उस आईडी की जानकारी मांगी गई थी जिससे अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे। जानकारी आने में करीब 10 महीने का वक्त लग गया जिसके कारण इतना लंबा समय आरोपी तक पहुंचने में लगा।

यह भी पढ़ें- वेरीफिकेशन में हुई गड़बड़ से टूटा नर्स का सपना, फांसी लगाकर दे दी जान