2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी हुई तो पति ने घर से निकाला, मददगार बन बचपन के दोस्त ने बार-बार इज्जत को लूटा

24 साल की नवविवाहिता को हर रिश्ते में मिला धोखा...शादी के बाद पति ने छोड़ा..दोस्त ने धोखा देकर रेप किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Apr 2022, 7:37 PM IST

gwl_rape.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक 24 साल की नवविवाहिता की दर्दभरी दास्तां सामने आई है। नवविवाहिता को जिंदगी के हर कदम और हर रिश्ते में धोखा मिला। पहले तो शादी के महज एक साल बाद ही बेटी होने पर पति ने उसे घर से निकाल दिया और फिर बचपन के दोस्त ने मददगार बनकर उसके साथ शादी का वादा कर बार-बार रेप किया। अब बचपन का दोस्त जब शादी करने से मुकर गया तो पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।

बेटी होने पर पति ने घर से निकाला
ग्वालियर के डबरा इलाके की रहने वाली 24 साल की आरती (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2018 में नौगांव के रहने वाले अनुभव (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी के बाद पति के साथ उसका रिश्ता काफी अच्छा था। पति अनुभव भी उससे बेहद प्यार करता था और जिंदगी हंसी खुशी चल रही थी। लेकिन एक साल बाद जब वो गर्भवती हुई और बेटी को जन्म दिया तो जिंदगी में भूचाल आ गया। बेटी पैदा करने की सजा पति अनुभव ने आरती को घर से निकालकर दिया।

यह भी पढ़ें- दो बोरियों में भरकर रखे थे नोट, आग में जलकर हुए खाक


बचपन के दोस्त ने मददगार बनकर बार-बार इज्जत को लूटा
पति के घर से निकालने के बाद आरती मायके में रह रही थी। जहां उसकी मुलाकात 19 साल के प्रदीप कुशवाह से हुई। प्रदीप चीनोर का रहने वाला था और आरती के बचपन का दोस्त था। आरती की दर्दभरी कहानी सुनने के बाद प्रदीप ने उसे मदद का भरोसा दिलाया और उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा। आरती ने बताया कि एक दिन जब वो घर पर अकेली थी तो प्रदीप घर पर आया और उसके साथ रेप किया। उसने विरोध किया तो शादी का वादा कर चुप करा दिया। आरती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी प्रदीप ने उसके साथ कई बार रेप किया और जब वो गर्भवती हो गई तो गर्भपात भी कराया। बीते दिनों जब आरती ने प्रदीप पर शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी प्रदीप ने शादी करने से इंकार कर दिया और उसे व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद आरती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी फरार है।

यह भी पढ़ें- वेरीफिकेशन में हुई गड़बड़ से टूटा नर्स का सपना, फांसी लगाकर दे दी जान

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़