2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बोरियों में भरकर रखे थे लाखों के नोट, आग में जलकर हुए खाक

बोरियों में 11 लाख रुपए रखे थे...एक बोरी के पांच लाख पूरी तरह जलकर खाक, दूसरी बोरी के भी कुछ नोट जले...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Apr 2022, 4:55 PM IST

note.jpg

छतरपुर. बोरियों में भरकर रखे लाखों रुपए के नोटों के आग में जलने का मामला छतरपुर जिले का है। छतरपुर जिले के लवकुशनगर के हरद्वार गांव में एक घर में लगी आग ने जिंदगी भर की कमाई को खाक कर दिया। आग में 5 लाख रुपए पूरी तरह से जलकर राख हो चुके हैं जबकि 6 लाख रुपयों से भरी बोरी से भी अधजले नोट निकल रहे हैं। आग लगने का कारण लाइट का फाल्ट बताया जा रहा है।

ये है घटना
लवकुशनगर के हरद्वार गांव में रहने वाला रविन्द्र कुमार तिवारी टैक्सी चलाता है। उसकी एक दुकान भी है जो कि टीन के बड़े डिब्बे में संचालित होती है यहां पर वह पत्नी के साथ रहता है। रविन्द्र ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले अपनी जमीन बेची थी जिसके एवज में उसे साढ़े 11 लाख रुपए मिले थे। ये पैसे उसने डिब्बे की दुकान में दो बोरियों में भरकर रखे थे। जिसमें सुबह करीब 5 बजे के आसपास आग लग गई।

यह भी पढ़ें- TRIPLE MURDER : घर की पलंग पेटी में बुजुर्ग मां और 28 किमी. दूर जंगल में मिली बेटे-पोते की लाश


आग में लाखों रुपए जलकर खाक
रवीन्द्र ने बताया कि दो बोरियों में भरकर रखे साढ़े ग्यारह लाख रुपए भी दुकान में ही रखे थे। दुकान में लगी आग में एक बोरी में रखे करीब 5 लाख रुपए पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं। जबकि दूसरी बोरी में रखे 6 लाख रुपयों में से भी काफी नोट जल गए हैं। दूसरी बोरी में से कई अधजले नोट निकले हैं। जिनकी गिनती अभी नहीं हो पाई है। आग से एक बड़ा फ्रिज और गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी रकम को रवीन्द्र डिब्बेनुमा घर/दुकान में बोरियों में भरकर क्यों रखे था।

यह भी पढ़ें- गुजराती गर्ल ने सैकड़ों अमेरिकन को ठगा, तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान