2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TRIPLE MURDER : घर की पलंग पेटी में बुजुर्ग मां और 28 किमी. दूर जंगल में मिली बेटे-पोते की लाश

करीब पांच दिन पुराना बताया जा रहा महिला का शव...हाथ-पैर बंधे हुए मिले..ब्याज पर रुपए देता था परिवार..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Apr 2022, 3:18 PM IST

ujjain_triple_murder.jpg

उज्जैन. उज्जैन में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बुजुर्ग मां और उसके बेटे व पोते की लाश मिली है। तीनों को बड़ी ही बेरहमी से धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा गया है। बुजुर्ग महिला की लाश जहां घर की पलंग पेटी से बरामद हुई है तो वहीं बेटे व पोते की लाश घर से 28 किमी. दूर एक गांव के पास झाड़ियों में पड़ी मिली हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार ब्याज पर पैसे देने का काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी
उज्जैन पुलिस को सोमवार की रात उज्जैन से करीब 28 किमी. दूर बुरावदा गांव के पास झाड़ियों में दो लोगों की लाश मिली थी। जिनकी पहचान उज्जैन के हरीनगर में रहने वाले राजेश नागर उम्र 45 साल और उनके बेटे पार्थ उम्र 21 साल के तौर पर हुई थी। पिता और बेटे की लाश की शिनाख्त होने के बाद जब पुलिस मंगलवार की सुबह हरीनगर स्थित उनके मकान पर पहुंची तो देखा कि ताला लगा हुआ है। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि घर में 75 साल की सरोज नागर के साथ उनका बेटा राजेश नागर व पोता पार्थ रहता है। लेकिन पांच दिनों से घर के किसी भी सदस्य को नहीं देखा गया है। इस आधार पर पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और घर का ताला तोड़कर अंदर पहुंची। घर से बदबू आ रही थी इसी दौरान घर की तलाशी में पुलिस को एक पलंग पेटी में बुजुर्ग सरोज नागर की हाथ-पैर बंधी लाश मिली। बताया जा रहा है कि लाश करीब पांच दिन पुरानी है।

यह भी पढ़ें- ट्रॉली बैग में भरकर लाए लाश और खेत में लाकर लगा दी आग

ब्याज पर लोगों को पैसे देता था परिवार
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। शुरुआती जांच में पता चला है कि नागर परिवार का पड़ोसियों से ज्यादा बोलचाल नहीं था और परिवार लोगों को ब्याज पर पैसे भी देता था। घर का सामान बिखरा हुआ मिला है लेकिन पैसे चोरी नहीं हुए हैं जिससे पुलिस को अंदेशा है कि लूट के इरादे से वारदात को अंजाम नहीं दिया गया है बल्कि वारदात की वजह कुछ और ही है।

यह भी पढ़ें- प्रेमी के साथ भागी पत्नी, पति बोला- बेटी और जेवर दिला दीजिए,पत्नी नहीं चाहिए