2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेरीफिकेशन में हुई गड़बड़ से टूटा नर्स का सपना, फांसी लगाकर दे दी जान

दिल्ली AIIMS में सिलेक्शन नहीं होने से निराश थी नर्स..घर पर फांसी पर लटकी मिली लाश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Apr 2022, 6:43 PM IST

nurse_suicide.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर के पिछोर की एक नर्स ने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नर्स का नाम काजल राजपूत है जो ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके के जिगसोली की रहने वाली थी। काजल दो साल से डबरा के पिछोर सरकारी अस्पताल (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) में नर्स के पद पर पदस्थ थी। वो रविवार को ही दिल्ली AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में स्टाफ नर्स का पेपर देकर लौटी थी।

सपना टूटा तो कर लिया सुसाइड
बताया जा रहा है कि नर्स काजल का सपना था का कि वो दिल्ली के AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में नर्स बने, इसके लिए उसने काफी मेहनत भी की थी। रविवार को ही वो दिल्ली से पेपर देकर लौटी थी। सिलेक्शन न होने से काजल के निराश होने की बात भी सामने आई है। घटना का पता उस वक्त चला जब परिजन ने उसके मोबाइल पर कॉल किए। काजल ने फोन नहीं उठाया तो परिजन ने एक परिचित व काजल की सहेली को फोन किया। सहेली काजल के अस्पताल परिसर में बने सरकारी आवास पर पहुंची तो देखा कि काजल फांसी के फंदे पर झूली हुई थी। जिसके बाद सहेली ने परिजन व पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी।

यह भी पढ़ें- दो बोरियों में भरकर रखे थे नोट, आग में जलकर हुए खाक


वेरीफिकेशन में हुई गड़बड़ी से नहीं हुआ था सिलेक्शन !
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। परिजन से हुई बातचीत के आधार पर ये बात निकलकर सामने आई है कि दिल्ली AIIMS में सिलेक्शन न होने काजल बेहद निराश थी। जांच में ये भी सामने आई है कि काजल का सिलेक्शन दिल्ली AIIMS में हो गया था लेकिन वेरीफिकेशन में हुई कुछ गड़बड़ी के चलते उसे बाहर कर दियाा गया था।

यह भी पढ़ें- हर पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर, 5 रुपए के सिक्के ने छीन लिया बेटा

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़