2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर, 5 रुपए के सिक्के ने छीन लिया बेटा

खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिया था 5 रुपए का सिक्का...जब तक डॉक्टर के पास पहुंचे हो चुकी थी मौत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 12 Apr 2022, 6:03 PM IST

coin.jpg

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो हर पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली है। जबलपुर में एक तीन साल के बच्चे की पांच रुपए का सिक्का निगलने से मौत हो गई। बच्चे ने खेलते-खेलते सिक्का निगल लिया था। सिक्का निगलते ही बच्चे को उल्टियां होने लगीं और वो बेहोश हो गया। बच्चे को लेकर जब तक पिता डॉक्टर के पास पहुंचा देर हो चुकी थी और बच्चे की सांसें थम चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिक्का बच्चे की श्वास नली में जाकर फंस गया था।

खेलते-खेलते बच्चे ने निगल लिया सिक्का
घटना जबलपुर के बरबटी गांव की है जहां रहने वाला लिक्को आदिवासी अपने बेटे के साथ अपने एक रिश्तेदार के यहां बरेला जा रहा था। तीन साल के बच्चे के हाथ में एक पांच रुपए का सिक्का था जिससे वो खेल रहा था लेकिन इसी दौरान मासूम बच्चे ने सिक्का निगल लिया। सिक्का निगलते ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं और वो बेहोश हो गया। पिता लिक्को तुरंत बेहोश बेटे को लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गया लेकिन वहां कोई इलाज नहीं मिला जिसके कारण वो बेटे को लेकर बरगी पहुंचा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। लिक्को आदिवासी के तीन बच्चे हैं जिनमें से ये बीच का बेटा था। बताया गया है कि सिक्का मासूम की श्वास नली में फंस गया था जिसके कारण बच्चे की सांस बंद हो गई और दम घुटने से उसकी पांच घंटे में ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- दो बोरियों में भरकर रखे थे नोट, आग में जलकर हुए खाक


पैरेंट्स ध्यान रखें..
लिक्को आदिवासी के बेटे के साथ हुई ये घटना हर पैरेंट्स को अलर्ट करती है कि बच्चों पर ध्यान दें और उन्हें सिक्के खेलने के लिए नहीं दें। वहीं अगर विशेषज्ञ डॉक्टर्स की मानें तो अगर कोई बच्चा कभी सिक्का या अन्य चीज निगल लेता है तो पैरेंट्स को घबराना नहीं चाहिए और तुरंत बच्चे को डॉक्टर के पास लाना चाहिए। डॉक्टर्स बच्चे के गले में फंसे सिक्के या अन्य चीज को उल्टी के जरिए निकाल सकते हैं। बहुत ही कम केस में सर्जरी करने की जरुरत पड़ती है।

यह भी पढ़ें- TRIPLE MURDER : घर की पलंग पेटी में बुजुर्ग मां और 28 किमी. दूर जंगल में मिली बेटे-पोते की लाश