इंदौर

बरसते पानी में पहुंची पुलिस तो दुम दबाकर घरों से भागे गुंडे

परदेशीपुरा पुलिस ने चलाया गुंडा अभियान, 10 किलोमीटर पैदल घूमकर 27 को पकड़ा
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 11:40 AM IST
indore
बरसते पानी में पहुंची पुलिस तो दुम दबाकर घरों से भागे गुंडे

इंदौर. बरसते पानी में गुंडों के घर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को आते देख कोई बदमाश मंदिर से भागा तो कोई घर के पीछे से भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। 10 किलोमीटर पैदल घूमकर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों सहित 27 बदमाशों को पकड़ा है।

एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया, परदेशीपुरा इलाके में शुक्रवार को गुंडा अभियान चलाया गया। सुबह २ घंटे और शाम को 4 घंटे तक क्षेत्र में पुलिस ने बदमाशों के घर पर सर्चिंग की। इस दौरान पुलिस कुलकर्णी भट्ठा, लालगली, सुभाष नगर, बंशी प्रेस की चाल, फिरोज गांधी नगर, चौकसे मोहल्ला के 10 किमी के एरिए में पैदल घूमी। इसमें सीएसपी पंकज दीक्षित, टीआई परदेशीपुरा विनोद दीक्षित व करीब 35 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने जयप्रकाश नोदिया (24), ललित मीणा (24) निवासी कुलकर्णी भ_ा, राकेश राकिया (34) निवासी शिवाजी नगर, गणेश उर्फ गनिया आयकर (38) निवासी बंशीप्रेस की चाल, शुभम चौकसे (25) निवासी आर्दश बिजासन नगर, मनोज सिंह सिकरवार (45) निवासी जनता क्वार्टर को पकड़ा। इन पर चाकूबाजी के केस दर्ज थे, जिनमें ये फरार चल रहे थे।

इसी तरह एनडीपीएस एक्ट में फरार कालू उर्फ डान डागर (32) निवासी कुलकर्णी भ_ा, संजय यादव निवासी परदेशीपुरा, संजय चौकसे, पवन जरिया निवासी आर्दश बिजासन नगर, गो पाल पिता अशोक निवासी नई जीवन की फेल, भगवान सिंह निवासी शंकर कुम्हार का बगीचा, सागर उर्फ चोटी कोल्हे निवासी शिवाजी नगर को पकड़ा गया। वहीं, 14 बदमाश और पकड़े गए, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है। सभी से बांड भरवाए जा रहे हैं।

टीआई विनोद दीक्षित ने बताया, फरार आरोपियों की सूची बनाई गई थी। बारिश के चलते कार्रवाई की गई। यही कारण रहा कि बदमाश घर पर ही मिल गए। कार्रवाई के दौरान कालू डागर एक मंदिर पर मिला। पुलिस को देख वह भागा, लेकिन पकड़ लिया गया। इसके अलावा एक बदमाश घर के पिछले गेट से भागने लगा, जिसे भी पकड़ लिया गया।

Published on: