31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलावटखोरों पर सरकार का शिकंजा, प्रशासन ने दो आरोपियों पर लगाई रासुका, गिरफ्तार

अपराध शाखा की टीम ने शक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी का गोदाम और दुकान भी सील कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 10 Aug 2019, 9:54 AM IST

indore

मिलावटखोरों पर सरकार का शिकंजा, प्रशासन ने दो आरोपियों पर लगाई रासुका, गिरफ्तार

इंदौर. मध्यप्रदेश में मिलावटखोरों पर सरकार सख्त होती जा रही है। ताजा मामले में सालभर से मिलावटी दही, पनीर और घी बेच रहे एक व्यापारी और उसके प्रबंधक के खिलाफ प्रशासन ने रासुका की कार्रवाई की है। अपराध शाखा की टीम ने शक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। व्यापारी का गोदाम और दुकान भी सील कर दिया गया है।

must read : रिकॉर्ड तोडऩे पर आमादा मॉनसून, 45 दिन में ही कोटा पूरा, माही डेम के आठ गेट खोले

खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के मुख्य निरीक्षक मनीष स्वामी के मुताबिक विभाग ने 25 जुलाई को सिद्धार्थ इंटरप्राइजेस से दूध, दही व घी के नमूने लिए थे, जो जांच में फेल हो गए। 8 अगस्त की रात रिपोर्ट आते ही कलेक्टर ने कार्रवाई शुरू की और शुक्रवार को फर्म के मालिक व प्रबंधक पर रासुका लगा दी। यहां से मिलावटी और नकली खाद्य सामग्री सप्लाई होती है। टीम मौके पर पहुंची तो फर्म के मालिक की जगह प्रबंधक शुभम सदाफूले पिता गोपाल निवासी सर्वानंद नगर मिला था।

must read : मुख्यमंत्री के आदेश को बानाया मजाक, 5 साल से जमे इन 87 अधिकारियों का हुआ तबादला

नष्ट करवाया था बदबूदार पनीर

उसने बताया कि सिद्धार्थ जैन पिता दिलीप पिछले एक साल से यहां दूध से बनी सामग्रियां ऑनलाइन बेच रहा है। विभाग ने मौके से दही, घी और पनीर के नमूने लेकर भोपाल जांच के लिए भेजे। मौके से 40 किलो पनीर और 30 किलो घी भी जब्त किया था। साथ ही यहां 80 किलो बदबूदार पनीर भी मिला। उसे विभाग ने मौके पर ही नष्ट करवाया था। जो नमूने जांच के लिए भेजे थे, उसमें से पनीर में 41.6 फीसदी फैट मिला है, जबकि 50 फीसदी फैट होना जरूरी है। घी में आरएम वेल्यू 18 फीसदी मिला है, जो 26 फीसदी होना चाहिए और दही में मिक्स सॉलिड 7.86 आया है, जबकि इसमें 9 फीसदी होना जरूरी है।

must read : फाइल में खूबसूरत लड़कियों की फोटो लगाकर निवेशकों को फंसाया, ठग लिए 7 करोड़ रुपए

उन्हेल से आती थी सामग्री

अधिकारियों ने बताया कि फर्म मालिक उज्जैन से सामग्री खरीदता था और उसे ऑनलाइन के अलावा सामान्य रूप से भी बेचता था। जब जांच के लिए नमूने भेजे थे, तब प्रथमदृष्या ही समझ आ गया था कि फर्म पर मिलावटी सामग्री बिक रही है।

must read : दो पड़ोसन, दोनों का बलात्कार, फिर महिलाओं की ये बातें सुनकर पुलिस का भी माथा ठनका

2014 में भी लगाई थी रासुका

2014 में तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने देशी घी में मिलावट करने के तीन आरोपितों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की थी। इनमें दीपक साख, चेतन साहू और दिनेश साहू के नाम शामिल थे। वर्तमान में सभी से रासुका हट चुकी है।

हर हाल में जेल भेजेंगे

20 दिन में मिलावटखोरों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई हुई है। ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन के बाद अब इंदौर के दो मिलावटखोरों के खिलाफ रासुका, जिलाबदर की कार्रवाई हुई है। दोषियों को किसी स्थिति में नहीं बख्शूंगा। उन्हें हर हाल में जेल भेजेंगे।
-तुलसी सिलावट, स्वास्थ्य मंत्री