31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पड़ोसन, दोनों का बलात्कार, फिर महिलाओं की ये बातें सुनकर पुलिस का भी माथा ठनका

एक-दूसरे के परिवार के पुरुषों पर लगाए आरोप, एएसपी कर रहे जांच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 9 Aug 2019, 3:40 PM IST

indore

दो पड़ोसन, दोनों का बलात्कार, महिलाओं की ये बातें सुनकर पुलिस का भी माथा ठनका

इंदौर. पुलिस के पास परदेशीपुरा के दो परिवारों का एक ऐसा मामला आया है, जिसने उसे मुश्किल में डाल दिया है। बताया जाता है कि यहां रहने वाली दो पड़ोसन महिलाओंं ने एक-दूसरे के परिवार के पुरुषों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस भी उलझ गई है कि दोनों में कौन सही है और कौन गलत। मामला महिलाओं से जुड़ा होने के चलते एएसपी इस पूरे मामले में जांच कर रहे हैं।

must read : मां और तीन साल की बच्ची के सिर पर लगाई पिस्टल, बोला - चिल्लाई तो जिंदा नहीं बचोगे

नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया वीडियो

पुलिस के अनुसार एक महिला ने शिकायत की है कि उसकी पड़ोसन उसे ब्लैकमेल कर रही है। महिला का कहना है कि बहाने से उसे पड़ोसन ने अपने घर बुलाया और फिर उसे कोई नशीला पदार्थ देकर अपने परिवार के पुरुष से उसके साथ दुष्कर्म करवाया। इसका वीडियो भी उसने बना लिया। अब इस वीडियो से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोपितों से परेशान होकर उसने शहर भी छोड़ दिया, इसके बाद भी उसे फोन कर परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं, अब उसके पति के खिलाफ भी दुष्कर्म की शिकायत आरोपित महिला ने कर दी है।

must read : लडक़े का मुंह कमोड में डालने वाले गुंडे का ‘साम्राज्य’ ध्वस्त, लोगों ने लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे

दूसरी बोली- पड़ोसी ने किया बलात्कार

दूसरे पक्ष का भी कहना है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसमें उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। दोनों ही महिलाओं ने अपने आपको सही बताते हुए एक-दूसरे पर बलात्कार कराने का आरोप लगाया है। दोनों की ही शिकायत मिलने के बाद इस मामले में एएसपी प्रशांत चौबे को जांच सौंपी गई है। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कौन सही बोल रहा है। जो सही होगा, उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।