31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोफाइल में खूबसूरत लड़कियों की फोटो लगाकर निवेशकों को फंसाया, ठग लिए 7 करोड़ रुपए

एसआईटी की कार्रवाई: ब्लैक लिस्टेड होने पर बदला नाम, कॉल सेंटर में मिले 195 कर्मचारी  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 9 Aug 2019, 4:55 PM IST

indore

प्रोफाइल में खूबसूरत लड़कियों की फोटो लगाकर निवेशकों को फंसाया, ठग लिए 7 करोड़ रुपए

इंदौर. शेयर एडवाइजरी के जरिए निवेश का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रही दो कंपनियों पर एसआईटी ने छापा मार कर एक कंपनी के मालिक सहित पांच कर्मचारियों को पकड़ा। ये केस दर्ज होने के बाद भी चोरी छिपे कंपनी चला रहे थे। दूसरी कंपनी के कॉल सेंटर में 125 कर्मचारी मिले, इन सभी से पूछताछ की जा रही है। निवेश का झांसा देकर सात करोड़ से ज्यादा की ठगी की गई।

must read : मां और तीन साल की बच्ची के सिर पर लगाई पिस्टल, बोला - चिल्लाई तो जिंदा नहीं बचोगे

एएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया, विजय नगर पीयू-4 स्थित वेज २ स्टार कंपनी और मार्केट कैप्टन कंपनी पर छापा मारा गया। इन दोनों कंपनियों के खिलाफ विपुल नामदेव, जगबीर सिंह, मोईन कुरैशी, आदिति तिवारी, प्रणय गुप्ता, मुरारी प्रसाद, राजाराम यादव, वसीम अकरम, राजेंद्र जाट, श्यामलाल पिता बाबूलाल, कृष्णा यादव व अन्य आवेदकों ने शिकायत की थी। दोनों कंपनियों ने अब तक दस लाख लोगों को अब तक शेयर बाजार में निवेश के लिए फोन किए। इनमें से करीब 50 हजार ग्राहकों को ये ठगी का शिकार बना चुके हैं। डीमेट खातों का डाटा चोरी छिपे लेकर ये ग्राहक को फोन करते। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने लड़कियों के नाम से भी सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाई थी, जिसका संचालन लडक़े करते थे।

must read : मां और तीन साल की बच्ची के सिर पर लगाई पिस्टल, बोला - चिल्लाई तो जिंदा नहीं बचोगे

भागने के पहले पुलिस ने पकड़ा

वेज 2 स्टार कंपनी के मालिक निशांत चतुर्वेदी निवासी 103, हर्षदीप एवेन्यू विजयनगर, आशीष यादव निवासी साउथ तुकोगंज, अनूज व्यास निवासी प्रेमनगर देवास, रवि गौर निवासी ग्राम मोरोद, अक्षय वर्मा निवासी चितावद को गिरफ्तार किया गया। कंपनी के खिलाफ विजय नगर थाने में आशीष मुकाती, उमाशंकर शर्मा, विनायक मेटकर, सोनिया अनेजा, वसीम अकरम ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। इसमें सभी आरोपी फरार थे।

must read : PATRIKA STING VIDEO : 200 रुपए की लालच में हजारों रेल यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे एसी अटेंडर

जांच में पता चला कि निशांत ने चेतन शुक्ला निवासी मुंबई के साथ मिलकर विजय नगर स्थित शगुन आर्केड में पहले हाईब्रो रिसर्च कंपनी खोली। निवेश के नाम पर लोगों से ठगी की। शिकायत के बाद सेबी ने इसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया। इसके बाद उन्होंने वेज टू कैपिटल नाम से कंपनी शुरू की। इसकी भी कई शिकायत होने पर वेज २ स्टार नाम से कंपनी संचालित करने लगे। सेबी में इन कंपनियों के नाम से 600 शिकायत लोग कर चुके हैं। पता चला था कि इस कंपनी को भी बंद कर निशांत भागने की तैयारी में था। इन कंपनियों के नाम से निशांत ने कई लोगों से करीब सात करोड़ रुपए की ठगी की है।

must read : PATRIKA STING VIDEO : 200 रुपए की लालच में हजारों रेल यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे एसी अटेंडर

कॉल सेंटर में मिले 195 कर्मचारी

मार्केट कैप्टन कंपनी के कॉल सेंटर में 195 कर्मचारी काम कर रहे थे। उनसे कंपनी के मालिक व जिम्मेदार लोगों की जानकारी पुलस ले रही है। फरियादी अमित पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अमित से 16.95 लाख रुपए व उसकी पत्नी से 7.15 लाख रुपए कंपनी ने निवेश के नाम पर ऐंठे थे। कॉल सेंटर में 30 कर्मचारी नए ग्राहक बनाने के लिए फोन पर बात करते हैं। पुलिस ने कंपनी से हार्ड डिस्क, दस्तावेज, सर्वर जब्त किए हैं।

must read : उपराष्ट्रपति बोले - मातृभाषा हमारी आंख और पराई भाषा चश्मे की तरह, क्या जरुरी है ये चयन आपका

डबल मुनाफे का देते झांसा

कंपनी के लोग फोन कर ग्राहकों से पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर सात हजार रुपए जमा करवाते। यह पैसा कंपनी व निजी खातों में जमा होता। बाद में कंपनी की अलग-अलग स्कीम बताकर उन्हें लेने का दबाव बनाया जाता। इस तरह करोड़ों रुपए लिए गए। निवेशकों को डबल मुनाफे का झांसा दिया जाता। इनके शिकार लोगों में किसान, गरीब व मध्यम वर्ग के लोग भी शामिल हैं। केस दर्ज होने के बाद फरियादी पर समझौते के लिए भी दबाव बना जा रहा ह

must read : उपराष्ट्रपति बोले - मातृभाषा हमारी आंख और पराई भाषा चश्मे की तरह, क्या जरुरी है ये चयन आपका