इंदौर

मायके गई पत्नी, लोगों ने वाट्सएप पर फैला दी प्रेमी संग भागने की अफवाह, अब सब जाएंगे जेल

गांधी नगर पुलिस ने दर्ज किया केस

2 min read
Aug 11, 2019
indore
मायके गई पत्नी, लोगों ने वाट्सएप पर फैला दी प्रेमी संग भागने की अफवाह, अब सब जाएंगे जेल

इंदौर. गांधी नगर पुलिस ने वाट्सएप्प पर अफवाह फैलाने वालों पर केस दर्ज किया है। बताया जाता है कि महिला के प्रेमी के साथ भागने की अफवाह फैला दी। एक ने सोशल मीडिया पर यह मैसेज डाला तो दूसरे उसे फारवर्ड करते चले गए। इस अफवाह को फैलाने वालों को अब हवालात की हवा खाना पड़ेगी।

पुलिस के अनुसार महिला के पति की शिकायत पर कमल पिता कैलाश चौहान निवासी ग्राम पाड़ोदा, महेश पिता तेजकरण डाबी निवासी बरलाई, रामनिवास पिता कंचन निवासी बांगड़दा देवास, सागर पिता सुभाष दयाल, दीपक पिता हेमसिंह दोनों निवासी बरलई जागीर, धर्मेन्द्र पिता जगदीश पंवार निवासी ग्राम खड़ी देपालपुर, मनोहर पिता उमरावसिंह निवासी रिंजलाय और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

टीआई संजय बैस ने बताया कि महिला के पति ने बताया कि हाल ही में पत्नी मायके चली गई। इस पर आरोपितों ने वाट्सएप पर एक मैसेज डाला। इसमें बताया गया कि महिला अपने प्रेमी के साथ में भाग गई है। यह मैसेज आगे कई ग्रुप में फारर्वड होते हुए उस व्यक्ति के रिश्तेदारों तक जा पहुंचा। रिश्तेदारों ने उन्हें बताया। उन्होंने भी इस तरह के मैसेज देखे तो पुलिस को सूचना दी।

जब तक कार्रवाई नहीं तब तक नहीं लौटूंगी।

महिला को जब पता चला कि उसके चरित्र को लेकर इतना गंभीर आरोप लगा है तो पुलिस कार्रवाई पर अड़ गई। वह इस तरह के मैसेज चलाने वालों को सबक सिखाना चाहती थी। इसी के चलते उसने पति से साफ कह दिया था कि जब तक आरोपित जेल नहीं जाएंगे वह मायके नहीं आएगी।

पति ने भी इसे गंभीरता से लिया और पुलिस के पास जा पहुंचा। पुलिस ने फारवर्ड करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा और फिर इस तरह से आगे लिंक निकलती चल गई। इस तरह पुलिस मुख्य आरोपित तक पहुंच गई। पुलिस ने कुछ नामजद आरोपितों पर तो केस दर्ज कर लिया है, लेकिन इसमें कुछ और आरोपितों के बढऩे की संभावना है। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है।

Published on:
11 Aug 2019 03:09 pm