इंदौर

मोदी के समर्थन में सड़क पर उपवास करने बैठे केंद्रीय मंत्री, कांग्रेसियों ने कहा नौटंकीबाज

मोदी के समर्थन में सड़क पर उपवास करने बैठे सांसद, कांग्रेसियों ने कहा नौटंकीबाज
less than 1 minute read
Apr 12, 2018
pm modi and bjp mps and mlas on fast against congress

इंदौर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भाजपा के सांसदों ने गुरुवार को देशभर के कई जिलों में उपवास किया और कांग्रेस ने इसे भाजपा की नौटंकी करार दिया।

इंदौर में भी राष्ट्रव्यापी सामूहिक उपवास के अंतर्गत सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोद, रामदास आठवले सहित भाजपा विधायक, नेता और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस पर भड़के भाजपा नेता
सत्याग्रह के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस की वजह से केंद्र सरकार की जरूरी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाए कि लोकसभा और राज्यसभा में भी कांग्रेस के नेता जरूरी नीतियों को पास नहीं होने दे रहे हैं। जनता के हित से बढ़कर उनके लिए भाजपा का विरोध करना जरूरी है।

मोदी के समर्थन और कांग्रेस के विरोध में देशभर में हो रहा प्रदर्शन
गुरुवार को देशभर में भाजपा नेताओं ने नरेंद्र मोदी के समर्थन और कांग्रेस के विरोध में उपवास रखा। इस दौरान कई जगह पर पुलिस को भी व्यवस्था संभालना पड़ी और कुछ नेताओं को मौके से हटाना भी पड़ा। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने इस पूरे मामले को नौटंकी करार दिया है और कहा है कि भाजपा के नेताओं के इस उपवास से जनता का कोई हित नहीं जुड़ा है।

जुलूस निकाल पहुंचे भाजपा कार्यालय
दूसरी ओर भाजपा नेता भारत मथुरावाला को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर बुधवार को छावनी चौराहा से रैली निकाली गई। रैली का क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ। रैली बीजेपी कार्यालय पहुंची।

रैली में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पद्मा भोजे, मीनाअग्रवाल, मनीष मामा सहित कई भाजपा नेता थे। बीजेपी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक उषा ठाकुर, गणेश गोयल, नानूराम कुमावत, अखिलेश शाह आदि ने संबोधित किया व मथुरावाला का स्वागत किया।

Published on:
12 Apr 2018 05:21 pm