इंदौर

‘ये है अजब चोर…’ सिर्फ पुलिस वालों को ही बनाता था शिकार

MP News: इंदौर सहित आसपास के जिलों में चोरियों की लगभग 16 वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश को कुछ माह पहले खंडवा पुलिस ने धरदबोचा.....

3 min read
May 18, 2026
police have nabbed a criminal (Photo Source - AI और Patrika)

MP News: अपराध की दुनिया में पुलिस पड़ताल के दौरान जब अपराधी पकड़े जाते हैं तो वारदात करने के अजीबोगरीब और चौंकाने वाले मामले भी सामने आ जाते हैं जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। कुछ समय पहले इंदौर सहित चार जिलों की पुलिस की नाक में दम कर देने वाला एक ऐसा चोर भी पकड़ाया था जिसके निशाने पर सिर्फ पुलिसवालों के ही मकान होते थे।

15 साल बाद पकड़े गए इस आरोपी ने चोरी के कई राज खोले और ये भी बताया कि वो क्यों पुलिस लाइन में घुसकर वारदात को बैखोफ अंजाम दे देता था। सिर्फ ये ही नहीं ऐसे चोर भी पकड़ाए जो वारदात के बाद घर में चित्रकारी कर गए या अमिताभ बच्चन के डॉयलाग लिख गए। देवास में तो एक आरोपी ने ये लिखा कि 'मैं चोर… सबको राम-राम..2028 में फिर मिलूंगा.. !

ये भी पढ़ें

Twisha Sharma Death: डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, मां से बोली थी- ‘मैं वापस आना चाहती हूं’

15 साल बाद पकड़ाया

इंदौर सहित आसपास के जिलों में चोरियों की लगभग 16 वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश को कुछ माह पहले खंडवा पुलिस ने धरदबोचा था। इस शातिर चोर की करतूतें सुनकर खुद पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए थे क्योंकि वह आम नागरिकों के यहां नहीं , बल्कि सिर्फ पुलिसकर्मियों के घरों को ही निशाना बनाता था। आरोपी की पहचान दीपेश, निवासी अलीराजपुर जिले के रूप में हुई थी। इसने 20 जनवरी की रात खंडवा पुलिस लाइन में पदस्थ यातायात थाने के दो आरक्षकों घरों में चोरी कर नकदी और लाखोँ की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा ही गया। तलाश में झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिले में सर्च अभियान चला था, क्योंकि वह बार-बार ठिकाने बदलकर चकमा देता रहा। पूछताछ में सामने आया कि पकडे जाने से 15 साल पहले अलीराजपुर में एक पुलिसकर्मी ने पिटाई कर दी थी तभी से कसम खाई कि पुलिस वालों के घरों को निशाना बनाना है। इसने इंदौर, बड़वानी, खंडवा, धार आदि जिलों में वारदातों को अंजाम दे दिया था।

फिल्म अग्निपथ का नाम और डायलॉग लिख दिए थे..

इंदौर में सदर बाजार क्षेत्र में एक मकान में हुई चोरी में भी पुलिस को हैरानी तब हुई जब चोर ने दीवार पर से अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ का नाम और कुछ डायलॉग लिख दिए। वह कांच से टकरा जाने के कारण पकड़ा गया था। ये अजब-गजब चोरी जूना रिसाला इलाके में एक तत्कालीन कांग्रेस पार्षद के मकान में 2023 में हुई थी। विजय नामक चोर को तब पकड़ा जब वह जिस घर में सेंध लगा चुका था, उसी घर की दीवारों पर चित्र बनाने के लिए रुक गया था। जबकि साथी माल लेकर भाग गया था। आरोपी ने बताया था कि घर की दीवारें आकर्षक लगीं और स्कैच पैन मिले तो उसने दीवार पर चित्रकारी कर दी। पेंटिंग में मग्न होने के दौरान वह कांच की शीट से टकरा गया और पकड़ा गया।

मैं चोर, सबको राम-राम… 2028 में फिर मिलूंगा..!

पिछले साल समीपस्थ देवास जिले में एक होस्टल में भी अनोखी चोरी सामने आई थी। चोरी के बाद अज्ञात आरोपी ने दीवार पर लिख दिया था कि मैं चोर, सबको रामराम.. 2028 में फिर मिलूंगा.. ! ये घटना उदयनगर थाना इलाके में बने सामुदायिक कल्याण केंद्र के होस्टल में हुई थी। होस्टल में घुसे शातिर चोर व साथियों ने गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी, पीतल के बर्तन, मोबाइल समेत अन्य सामान चुरा लिया था।

चौंकाने वाली बात ये थी कि वारदात को अंजाम देने के बाद चोर ने दीवार पर जो स्लोगन लिखा वो चोरी से भी ज्यादा चर्चा में आ गया था। आरोपी ने होस्टल की दीवार पर लिख दिया 'मैं चोर, सबको राम-राम, 2028 में फिर मिलूंगा,,. घटना उस समय की है जब होस्टल के छात्र और स्टाफ गहरी नींद में सो रहे थे।

देहात पुलिस ने तो चोरों पर लिख दी किताब

इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के चोर इतने शातिर हैं कि ये अन्य राज्यों में भी हाथ साफ करते हैं। इनके कारनामों से परेशान होकर देहात पुलिस ने पिछले साल तो चोरों पर पूरी किताब ही लिख दी। इस किताब में एक हजार से ज्यादा कुख्यात चोरों की कुंडली और बाहर जाकर वारदात करने वालों का भी पूरा हिसाब-किताब भी है।

दर्ज फेहरिस्त में ऐसे अपराधियों के नाम भी हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश के साथ-साथ तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने इन चोरों के फोटो, आपराधिक रिकॉर्ड और राज्यों में दर्ज मामलों की जानकारी किताब में शामिल की है। चोरी की घटनाओं में सबसे ज्यादा नाम धार और अलीराजपुर क्षेत्र के अपराधियों के नाम काफी सामने आए है। बुकलेट सभी जिलों में भेजी गई है।

ये भी पढ़ें

Twisha Sharma Case: पूर्व मिस पुणे ट्विशा शर्मा की पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Updated on:
18 May 2026 04:57 pm
Published on:
18 May 2026 04:46 pm
Also Read
View All