18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IRCTC कम पैसों में कराएगा ‘9-रात-10 दिन’ की नेपाल सैर, फटाफट करा लें टिकट

Indore-Nepal Bharat Gaurav Train: आईआरसीटीसी ने 12 जून से इंदौर से नेपाल के लिए विशेष 'पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन' ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है।

2 min read
Google source verification
Indore-Nepal Bharat Gaurav Train:

Indore-Nepal Bharat Gaurav Train: (Photo Source: AI Image)

Indore-Nepal Bharat Gaurav Train: अगर आप आने वाले महीने में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो रेलवे आपके लिए खुशखबरी लेकर आया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) नेपाल के लिए अपनी पहली 'भारत गौरव' टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने जा रहा है। इस ट्रेन के माध्यम से आप आध्यात्मिक और दर्शनीय स्थलों की यात्रा का अनुभव ले पाएंगे। बता दें कि रेलवे ने एमपी के इंदौर शहर से नई भारत गौरव ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा पैकेज के तहत चलाई जा रही है।

कितने दिन की होगी ये यात्रा

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा पर ले जाने वाली ये ट्रेन 9 रातों और 10 दिनों की यात्रा कराएगी, जो नेपाल के कुछ सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कराएगी। IRCTC के मुताबिक, इस टूर पैकेज में मनकामना मंदिर तक रोपवे की सवारी और चितवन नेशनल पार्क के अंदर जीप सफारी भी शामिल है।

इन जगहों पर जाएगी ट्रेन

-काठमांडू
-पशुपतिनाथ मंदिर
-पोखरा
-चितवन नेशनल पार्क
-मनकामना मंदिर

कितना होगा किराया

IRCTC के द्वारा दिए गए इस दूट पैकेज को तीन अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है….

-थर्ड एसी (3AC) कम्फर्ट- 62,710 प्रति व्यक्ति
-सेकंड एसी (2AC) डीलक्स- 76,550 प्रति व्यक्ति
-फर्स्ट एसी (1AC) सुपीरियर- 90,400 प्रति व्यक्ति

पैकेज में शामिल होगा ये सब

-घूमने के लिए एसी बस की सुविधा
-3-स्टार होटलों में ठहरने की सुविधा
-शुद्ध शाकाहारी खाना
-ट्रैवल इंश्योरेंस
-टूर गाइड की मदद
-सफाई और सुरक्षा की सुविधा

इन स्टेशनों से कर सकते हैं बोर्डिंग

इंदौर से शुरू होने वाली इस 'भारत गौरव' टूरिस्ट ट्रेन में कुल 14 कोच लगे होंगे। तीन अलग-अलग श्रेणियों- फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी में बांटा गया है। यात्रा के दौरान यात्रियों को खाने-पीने की बेहतरीन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में दो विशेष रेस्टोरेंट कोच लगाए गए हैं।

सफर करने वाले यात्री मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के अलावा उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति (भोपाल), इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर बोर्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, नेपाल में ठहरने के लिए यात्रियों को पांच रातों तक थ्री-स्टार होटलों में रखा जाएगा और स्थानीय भ्रमण के लिए एसी बसों का इंतजाम किया गया है।

कैसे करा सकते हैं रिजर्वेशन

इस टूर पैकेज में रिजर्वेशन कराने के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर अकाउंट रजिस्टर करें। यहां पर आपको लॉगिन करना होगा, जिसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। इसके बाद यात्रियों का नाम, उम्र और सीट की प्राथमिकता दर्ज करें। क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए टिकट का भुगतान करें। पेमेंट पूरा होने के बाद, आपका ई-टिकट (E-ticket) ईमेल और SMS पर आ जाएगा।