
इंदौर शहर के धार रोड इलाके में सोमवार को सुबह यह दर्दनाक हादसा हो गया। विजुअल-एआई जनरेटेड)
Emotional Accident Story- इंदौर की धार रोड पर सोमवार की सुबह जिसने भी यह मंजर देखा उसकी आंखें नम हो गईं। एक मां दो मासूम बच्चों को सीने से लगाए घर से निकली थी, पति बाइक चला रहा था। उन्हें नहीं मालूम था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। तभी तेज रफ्तार ट्रैंकर ने पलक झपकते ही पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क पर बिखरी बच्चों की चप्पलें, पिता भी बेसुध पड़ा था। इस दर्दनाक हादसे ने कई लोगों को को दर्द दे दिया।
सोमवार की सुबह इंदौर जिले के धार रोड पर हाई लिंक सिटी के सामने यह हादसा हो गया। धार रोड पर महिला और दो मासूम बच्चों की मौत ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। हादसे में महिला का पति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम कलारिया निवासी अशोक देवड़ा अपनी पत्नी अनीता देवड़ा (30), दो वर्षीय बेटे रोहन और एक वर्षीय बेटी संतोषी के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। पूरा परिवार धार रोड से गुजर रहा था, तभी तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। अनीता और दोनों बच्चे उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान अनियंत्रित टैंकर का पहिया तीनों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में अनीता, रोहन और संतोषी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायल अशोक देवड़ा को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
टैंकर जब्त, ड्राइवर फरार सूचना मिलते ही चंदन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में टैंकर चालक की लापरवाही सामने आई है। चंदन नगर टीआई तिलक करोले के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7.30 बजे श्री राम तलावली चांदा हाइलिंक कालोनी के सामने हुआ। बबाइक और टैंकर दोनों धार की तरफ से इंदौर आ रहे थे। पुलि ने टैंकर जब्त कर चालक अमित (30) पिता वीरम वैष्णव निवासी जालौर राजस्थान को हिरासत में लिया है। पूछताछ में चालक ने बताया कि गाड़ी चलाते समय उसे झपकी लग गई थी।
अस्पताल पहुंचे अशोक के पिता लखन देवड़ा का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने रुंधे गले से बताया कभी सपने में नहीं सोचा था कि एक झटके में पूरा परिवार उजड़ जाएगा।
Updated on:
19 May 2026 04:25 pm
Published on:
18 May 2026 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
