
Indore Rahul Gandhi Event Police Scuffle: मध्यप्रदेश के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम स्थल पर उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई जब मंच पर मौजूद आयोजकों को पुलिस अफसरों ने धक्का दे दिया। पुलिस अफसर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे और इसी दौरान मंच पर मौजूद आयोजकों से बातचीत कर रहे थे तभी अचानक किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के बीच ही पुलिस अफसरों ने आयोजकों को धक्का दे दिया, जिससे तेज बहस होने लगी और मंच पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।
देखें वीडियो-
बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। मंच पर आयोजकों की टीम पहले से ही मौजूद थी और बड़ी संख्या में युवा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हुए थे। इसी दौरान मंच पर पहुंचते ही पुलिस अफसरों और आयोजकों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और पुलिस अफसरों ने आयोजकों को धक्का दे दिया, जिससे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हालांकि तुरंत ही कुछ पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालते हुए आयोजकों व पुलिस अफसरों को शांत कराया। आयोजकों और पुलिस अफसरों के बीच बहस किस बात पर हुई इसका अभी पता नहीं चल पाया है। इस पूरी घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में मंच पर पुलिस अफसरों और आयोजकों के बीच विवाद होता नजर आ रहा है।
इससे पहले इंदौर में राहुल गांधी के पहुंचने पर महिला संघर्ष समिति की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।महिला संघर्ष समिति की महिलाओं ने इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का विरोध करने की पहले ही घोषणा कर दी थी। शनिवार को महिला संघर्ष समिति की महिलाएं बैनर पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरीं और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिला संघर्ष समिति का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था, इसी कारण राहुल गांधी के इंदौर दौरे का विरोध उनकी समिति के द्वारा किया जा रहा है।