
शहर के छात्रों में दिख रहा खास उत्साह (फोटो सोर्स: Patrika)
Indore News : 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर एक तरफ रहां नेता प्रतिपक्ष राहुल मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया तो वहीं, एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन तक जगह-जगह छात्रों ने भी उनका स्वागत किया। इधर, कार्यक्रम को लेकर इंदौर के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम स्थल पर भी अबतक हजारों की संख्या में छात्र इकट्ठे हो चुके हैं। हालांकि, कार्यक्रम शुरु होने में अबी तीन घंटे शेष हैं। लेकिन, कार्यक्रम स्थल के आसापास की सड़कें तक युवाओं से पट चुकी हैं।
शहर में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद कार्यक्रम होने जा रहा है। राहुल गांधी कार्यक्रम के दौरान आने वाले छात्रों से सीधे संवाद करते हुए युवाओं और छात्रों से शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
कार्यक्रम शनिवार 19 सितंबर को क्षेत्रीय पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसे 'भारत जोड़ो मैदान' नाम दिया गया है।
इधर, राहुल गांधी के दौरे चलते शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल भी तैनात है। फिलहाल, राहुल गांधी रेडिसन होटल में हैं। यहां वो कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। यहां से वो सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, जहां वो छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनसे सीधे संवाद करेंगे।
इधर, राहुल गांधी के इंदौर आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं में राहुल गांधी को लेकर बेचैनी साफ नजर आ रही है। रात के अंधेरे में होर्डिंग लगा रहे है। कांग्रेस ने कहा कि, बीजेपी से जुड़ी कुछ महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का नाम छिपाकर विरोध जताना भी अपने आप में शर्मनाक है। ख़ुद उनकी महिला पार्षद पूजा पाटीदार एवं अन्य कार्यक्रता उनमें माइक लेकर चल रही है अगर विरोध करना है तो खुले तौर पर अपनी राजनीतिक पहचान के साथ विरोध करें, नाम छिपाकर नहीं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरा इंदौर राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार है और युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।
Updated on:
19 Sept 2026 05:07 pm
Published on:
19 Sept 2026 05:07 pm
