
Rahul Gandh Image credit X @jitupatwari
Rahul Gandhi In Indore : इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सुबह से ही शहर में उत्साह देखा जा रहा है। इसके लिए ट्रेफिक प्लान भी बदला गया है। इससे पहले कांग्रेसी देर रात तक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे। सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद डोम को अंतिम रूप देने में जुट गए। कई नेता छात्रों से संवाद करने पहुंचे। दोपहर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के घर नेताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और दिशा-निर्देशों के पालन पर बात हुई। रात में रेसीडेंसी कोठी पर पटवारी, विपक्ष के नेता उमंग ङ्क्षसघार के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इधर,कई नेता राहुल से मिलने की जुगत में लगे रहे। अनेक बड़े नेताओं ने भी इसके लिए तरह तरह की जुगाड़ लगाई जिनमें से केवल 40 की ही किस्मत खुल सकी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। करीब सात घंटे के प्रवास के दौरान वे शिक्षा, पेपर लीक, बेरोजगारी, व्यापमं और पटवारी भर्ती घोटाले जैसे गंभीर राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर जेन-जी से रू-ब-रू होंगे। दौरे से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- इंदौर में हम उम्मीद का एक नया दौर शुरू करेंगे, मिलकर हालात बदलेंगे। क्या खिला रहे हो इंदौर… पोहा, जलेबी या कुछ और…
कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के लिए एयरपोर्ट से लेकर रेसीडेंसी तक स्वागत की तैयारी कर रखी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया, राहुल से संवाद के लिए लाखों छात्रों में उत्साह है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। बाहर से भी छात्र आएंगे। उसी अनुसार सभी व्यवस्थाएं की जा चुकी हैं। नेताओं ने रात को कार्यक्रम की तैयारियों अंतिम रूप दिया।
मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा, छात्रों की आवाज को भाजपा ने नजरअंदाज ही नहीं किया बल्कि आवाज को दबाया गया। सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है, इसलिए राहुल गांधी छात्रों की गूंज का मंच लेकर आए हैं। देश में शिक्षा और रोजगार के हालात खराब है। राहुल के नेतृत्व में कार्यक्रम जारी रहेगा।
कई कांग्रेसियों ने राहुल के स्वागत की तैयारी कर ली है। विधानसभा 1 के प्रभारी दीपू यादव और शैलेष गर्ग एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे। राहुल से मिलने के लिए कांग्रेसी बड़े नेताओं से संपर्क करते रहे, लेकिन करीब 40 नेताओं को ही अनुमति रहेगी। सदाशिव यादव, पिंटू जोशी, अरविंद बागड़ी, विनय बाकलीवाल, राजेश चौकसे, सोनिला मिमरोट, गिरधर नागर, संतोष गौतम, सच सलूजा को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।
सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, शोभा ओझा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, विधायक सचिन यादव, विजयलक्ष्मी साधौ, विधायक बाला बच्चन, सत्यनारायण पटेल, प्रियव्रत सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी, कुणाल चौधरी मौजूद रहेंगे।
Updated on:
19 Sept 2026 09:55 am
Published on:
19 Sept 2026 09:54 am
