
राहुल गांधी इंदौर में आज छात्रों से करेंगे संवाद, photo source@ Congress
Rahul Gandhi Indore Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में बालाघाट की घटनाओं को आधार बनाकर कुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ पानी, आदिवासी इलाकों में बच्चों की स्थिति, शिक्षा, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों के साथ प्रदेश में व्यापमं और पटवारी भर्ती से जुड़े मुद्दे भी उठाए जा सकते हैं।
राहुल गांधी करीब सात घंटे इंदौर में रहेंगे। वे दोपहर 1.45 बजे दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे और रात 9 बजे दिल्ली रवाना होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इंदौर में उम्मीद का नया दौर शुरू करेंगे। मिलकर हालात बदलेंगे। उन्होंने यह भी पूछा कि इंदौर में क्या खिला रहे हैं- पोहा, जलेबी या कुछ और। कांग्रेस पिछले 20 दिनों से आयोजन की तैयारियों में जुटी है। कांग्रेस ने कार्यक्रम में एक लाख से अधिक छात्रों के भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन का दावा किया है।
कार्यक्रम में बालाघाट की घटनाओं को आधार बनाकर कुपोषण, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ पानी, आदिवासी इलाकों में बच्चों की स्थिति, शिक्षा, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए जा सकते हैं। इनके साथ ही प्रदेश में व्यापमं और पटवारी भर्ती से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में आ सकते हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इंदौर में उम्मीद का नया दौर शुरू करेंगे और मिलकर हालात बदलेंगे। उन्होंने इंदौरवासियों से यह भी पूछा कि उन्हें क्या खिलाया जा रहा है, पोहा, जलेबी या कुछ और। कांग्रेस पिछले 20 दिनों से आयोजन की तैयारियों में जुटी है। पार्टी ने दावा किया है कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कांग्रेस के सामने 31 शर्तें रखी हैं जिनमें निम्नलिखित प्रमुख बातों का उल्लेख किया गया है-
भीड़ का शपथ-पत्र: अपेक्षित भीड़ की वास्तविक संख्या का शपथ-पत्र देना होगा। स्थल की क्षमता से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा।
बाहरी की जानकारी: बाहर से आने वाली भीड़ की संख्या, बसों और निजी वाहनों की संचया, चालकों की जानकारी, रूट और पार्किंग प्लान पहले देना होगा।
सेक्टरवार व्यवस्था: कार्यक्रम स्थल का स्केल-मैप तैयार करना होगा। सेक्टरवार भीड़ व्यवस्था, गैंगवे, आपातकालीन कॉरिडोर और पार्किंग की व्यवस्था स्पष्ट करनी होगी।
मेडिकल इंतजाम: कार्यक्रम में 2 डॉक्टर, 4 पैरामेडिक और 4 एंबुलेंस की व्यवस्था करनी होगी। अस्पताल से टाई-अप भी जरूरी होगा।
बुनियादी सुविधाएं: पेयजल, मोबाइल शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैकअप सिस्टम और आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
ड्रोन पर पूरी रोक: कार्यक्रम स्थल और आसपास ड्रोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
आपत्तिजनक सामग्री नहीं : आपत्तिजनक सामग्री तथा भड़काऊ पोस्टर- बैनर लगाने पर रोक रहेगी।
Updated on:
19 Sept 2026 01:13 am
Published on:
19 Sept 2026 01:13 am
