19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

Rahul Gandhi Indore Visit : 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी इंदर पहुंच गए हैं। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके स्वागत में उमढ़ पड़ी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित करने का प्रयास किया, जिसके चलते खबर है कि, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
3 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Indore Visit

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News : कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस के करीब 60 नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की, जिनमें विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश के प्रमुख कांग्रेस नेता और पदाधिकारी शामिल हैं। एयरपोर्ट से लेकर होटल तक जगह-जगह मंच लगाकर भी उनका स्वागत किया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ पड़ी, जिसे नियंत्रित करने में एयरपोर्ट के बाहर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। हालांकि, हालात तुरंत ही नियंत्रित हो गए। इधर, राहुल गांधी का काफिला होटल रेडिसन के लिए रवाना हो गया।

इधर, होटल पहुंचे राहुल गांधी की प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ मीटिंग शुरु हो गई हैं। बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम की तैयारियों और उससे जुड़ी रणनीतियों को लेकर ये अहम बैठक है।

उमंग सिंघार बोले- 'इंदौर का जोश हाई है…'

इधर, राहुल गांधी के इंदौर पहुंने पर उनका स्वागत करने पहुंचे मध्य प्रदश कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'इंदौर का जोश हाई है, जननायक की आंधी आई है! इक्कीसवीं सदी के जननायक राहुल गांधी के स्वागत के लिए इंदौर तैयार है! इंदौर की धरती से फिर एक बार क्रांति की आवाज गूंजेगी।'

राहुल के स्वागत में बोले सिंघार

एक अन्य पोस्ट में उमंग सिंघार ने लिखा- 'इंदौर की धरती पर राहुल गांधी का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन। छात्रों और युवाओं के अधिकार, शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों के बीच आपका इंदौर आगमन मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।'

'झूठ की गूंज' के पोस्टर भी चर्चा में

एक तरफ जहां कांग्रेस कार्यक्रताओं से लेकर युवाओं में राहुल गांधी के आगमन पर कासा उत्साह देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम के विरोध में शुक्रवार देर रात से किला मैदान, महेश गार्डन गाइडलाइन समेत कुछ इलाकों में 'झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय' लिखे पोस्टर-होर्डिंग लगे नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस पार्षद ने उतारे पोस्टर

हालांकि, पोस्टर वायरल होने के बाद शनिवार को कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया समर्थकों के साथ संबंधित स्थानों पर पहुंचे और खुद ही पोस्टर उतारे। हालांकि, ये होर्डिंग किस व्यक्ति या संगठन द्वारा लगाए गए, ये स्पष्ट नहीं है। किसी संगठन ने सार्वजनिक रूप से इनकी जिम्मेदारी भी नहीं ली है। पोस्टरों में राहुल गांधी के पिछले कार्यक्रमों में किए गए दावों पर सवाल उठाए गए थे।

कांग्रेस का पलटवार

दूसरी तरफ शहर में लगे 'झूठ की गूंज' के पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इंदौर पहुंचे भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मकसूद ने कहा, 'पूरा देश जानता है झूठा कौन है। सबको मालूम है झूठ कौन बोल रहा है, झूठ बोल-बोल कर देश को बर्बाद कौन कर रहा है। राहुल गांधी की सफलता से परेशान हैं।'

साढ़े पांच बजे कार्यक्रम

आपको बता दें कि, आज शाम साढ़े पांच बजे से रीजनल पार्क के सामने स्थित मैदान में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषयों पर केंद्रित इस आयोजन में गायक राघव चैतन्य, रैपर लशकरी और डांस ग्रुप विकास अनबिटेबल प्रस्तुति देंगे। बता दें कि, कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे से शुरु होगा। लेकिन छात्रों में इसका खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर ढाई बजे ही बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।