19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में राहुल गांधी का विरोध, रोड पर लगे नारे

Rahul Gandhi Visit Protest: राहुल गांधी के इंदौर पहुंचते ही महिला संघर्ष समिति ने किया राहुल गांधी का विरोध, रैली निकालकर विरोध में की नारेबाजी।
2 min read
Google source verification
Indore Rahul Gandhi Visit Protest

rahul gandhi indore visit protest mahila sangharsh samiti, एयरपोर्ट पर राहुल गाधी और विरोध प्रदर्शन करती महिला संघर्ष समिति की महिलाएं (Source-Patrika)

Indore Rahul Gandhi Visit Protest: मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी इंदौर पहुंच चुके हैं। एक तरफ जहां राहुल गांधी के इंदौर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया तो वहीं दूसरी तरफ इंदौर में राहुल गांधी का विरोध भी हुआ। महिला संघर्ष समिति की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

राहुल गांधी का विरोध

महिला संघर्ष समिति की महिलाओं ने इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का विरोध करने की पहले ही घोषणा कर दी थी। शनिवार को महिला संघर्ष समिति की महिलाएं बैनर पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरीं और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिला संघर्ष समिति का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध किया था, इसी कारण राहुल गांधी के इंदौर दौरे का विरोध उनकी समिति के द्वारा किया जा रहा है।

देखें वीडियो-

राहुल गांधी के स्वागत को लेकर इंदौर में उत्साह, BJP में बेचैनी- कांग्रेस

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि- राहुल गांधी के इंदौर आगमन को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं में राहुल गांधी को लेकर बेचैनी साफ नजर आ रही है। रात के अंधेरे में होर्डिंग लगा रहे हैं। BJP से जुड़ी कुछ महिला कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का नाम छिपाकर विरोध जताना भी अपने आप में शर्मनाक है। ख़ुद उनकी महिला पार्षद पूजा पाटीदार एवं अन्य कार्यक्रता उनमें माइक लेकर चल रही हैं, अगर विरोध करना है तो खुले तौर पर अपनी राजनीतिक पहचान के साथ विरोध करें, नाम छिपाकर नहीं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूरा इंदौर राहुल गांधी के स्वागत के लिए तैयार है और युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।

राहुल के विरोध में लगे पोस्टर

इससे पहले इंदौर शहर में राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टरों को लेकर भी सियासी हलचल बढ़ गई थी। दरअसल शुक्रवार रात को शहर के कई इलाकों में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' के विरोध में 'झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय' के पोस्टर-होर्डिंग लगाए गए थे। सुबह जब कांग्रेस नेताओं को इसकी जानकारी लगी तो कांग्रेस नेताओं ने मौके पर पहुंचकर इन बैनर पोस्टरों को हटवाया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के कार्यक्रम में बाधा पैदा करने के लिए शहर में विरोधी पोस्टर लगाए गए थे। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि अगर ये पोस्टर बिना नगर निगम की अनुमति के लगाए गए थे तो इन्हें रात में ही क्यों नहीं हटाया गया। हालांकि बैनर-पोस्टर किस संगठन के द्वारा लगवाए गए थे इसका पता नहीं चल पाया है।

'सबको मालूम है झूठ कौन बोल रहा है'

राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टरों को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मकसूद ने कहा, 'पूरा देश जानता है झूठा कौन है। सबको मालूम है झूठ कौन बोल रहा है, झूठ बोल-बोल कर देश को बर्बाद कौन कर रहा है। राहुल गांधी की सफलता से परेशान हैं।'