इंदौर

‘हनीट्रैप क्वीन’ श्वेता जैन से कड़ी पूछताछ ! कारोबारी से मांगे थे 1 करोड़, ‘निजी वीडियो’ वायरल की धमकी

Shweta Jain Honey Trap: मध्य प्रदेश की चर्चित हनीट्रैप आरोपी श्वेता जैन को इंदौर क्राइम ब्रांच ने भोपाल से हिरासत में लिया है, जिसके बाद कई बड़े खुलासे हुए हैं.....

2 min read
May 20, 2026
Shweta Jain Honey Trap (Photo Source - Patrika)

Honey Trap news: शराब कारोबारी को हनी ट्रेप में फंसाकर एक करोड़ की मांग के मामले में गिरफ्तार श्वेता जैन और साथियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ हो रही है। पड़ताल में एक और महिला का नाम सामने आया है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। सूत्र बताते है कि इस रैकेट का नेटवर्ट भोपाल और दिल्ली से गुजरात तक फैला हुआ है। जल्दी ही चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।

क्राइम ब्रांच ने शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर की शिकायत कार्रवाई करते हुए भोपाल से हनी ट्रेप की आरोपी रही श्वेता जैन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, पार्टनर लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित को भी हिरासत में लिया था। सभी आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें

ट्विशा की मौत कब हुई ? सास बोली 10:50 बजे ,एम्स बोला- 12:05 बजे लेकर आए…

गुजरात तक जुड़े रैकेट के तार

इन सबसे पूछताछ में रेशू नामक युवती का नाम सामने आया है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। बताया गया है कि इसी युवती इस्तेमाल वीडियो के लिए किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच ने जब श्वेता जैन से पूछताछ की तो उसने कई राज उगले हैं। रैकेट के तार इंदौर, भोपाल, दिल्ली और गुजरात तक जुड़े होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। पूछताछ के दौरान श्वेता ने कई बार गुमराह करने का प्रयास किया और वह अपने आपको निर्दोष बताते हुए बोलती रही कि उसका इस प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है। उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।

इधर पुलिस सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करके सभी की कहानियां ले रही है, ताकि क्रॉस जांच की जा सके। पुलिस मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। इधर इस रैकेट से जुड़े इंटेलीजेंस के प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा के संपर्क भी सामने आए हैं। उसका मोबाइल और लैपटॉप भी पुलिस ने जब्त किया है। इस प्रधान आरक्षक की भूमिका की फिलहाल जांच हो रही हे।

ये है पूरा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि ये पूरा मामला एक शराब कारोबारी से वसूली से जुड़ा है। इंदौर के शराब कारोबारी हितेंद्र चौहान ने पुलिस में शिकायत की थी कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। आरोप है कि श्वेता जैन और उनके साथियों ने हितेंद्र चौहान के कुछ निजी पलों के फोटो हासिल कर लिए थे। जिसके बाद इन फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कारोबारी से 1 करोड़ रुपये की डिमांड की जा रही थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया और श्वेता जैन को उनके भोपाल स्थित आवास से दबोच लिया।

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस में इंसाफ के लिए भोपाल में सड़क पर उतरे पूर्व सैनिक
Updated on:
20 May 2026 01:49 pm
Published on:
20 May 2026 01:48 pm
Also Read
View All