
MP Weather update: कश्मीर सहित अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके असर और उत्तर पूर्वी हवाओं के जोर से मध्यप्रदेश के कई जिलों में वातावरण में ठंडक घुलने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि दिन में हल्की गर्मी है, लेकिन शाम होते ही पारा नीचे आने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान तापमान अधिकतम 31.2 डिग्री तक पहुंचा हालांकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री नीचा रहा इससे पारा 11.1 डिग्री रहा।
हिमालयीन क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और उत्तर पूर्वी हवाओं के असर से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। जिससे दो दिन पहले तक दोपहर की तपन काफी कम रही। शाम के बाद तापमान ठंड़ा होने से रात ठंडी रही। गुरुवार सुबह 8.30 बजे तापमान 20.6 डिग्री रहा। वहीं बीते दिन तापमान 11.1 सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, कश्मीर संभाग एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में वहीं, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित द्रफ की धुरी लगभग 72° पूर्वी देशांतर के साथ 32° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में विस्तृत है।
ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण, दक्षिण अंडमान सागर एवं आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण हो रहा है। दक्षिण अंडमान सागर एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना आज, 12 नवंबर 2026 को सुबह 08:30 बजे (भारतीय मानक समय) तक उसी क्षेत्र में बना हुआ है तथा मध्य क्षोभमंडलीय स्तर तक विस्तृत है। इसके प्रभाव से 13 नवंबर 2026 के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है तथा 14 नवंबर 2026 के आसपास यह सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित हो सकता है। इसके बाद 15 नवंबर 2026 के आसपास इसी क्षेत्र में अवदाब बनने की संभावना है। जिससे मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा।
इंदौर में नवंबर महीने में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री या उसके आसपास इसके पहले नवंबर 2022 में दर्ज किया गया था। वहीं 202३ में 26 नवंबर को इंदौर का न्यूनतम तापमान गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, जो पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड था। नवंबर 2020 में यूनतम तापमान लगातार 11.7 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया था। नवंबर 2012 इससे पहले 18, 20 और 21 नवंबर 2012 को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सीजन की सबसे सर्द रही शुक्रवार रात, पांच साल बाद पारा 11.2 डिग्री पहुंचा। बर्फीली उत्तरी हवा ने इंदौर में गिराया तापमान, रविवार को भी तापमान में रहेगी गिरावट, शहर में अलसुबह व रात के समय ठंड का अहसास हो रहा है। उत्तर भारत में बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण 10 नवंबर 2025 को रात का तापमान 7 डिग्री (सामान्य से 9 डिग्री कम) तक पहुंच गया। इससे पहले 1988 में पारा 7.3 डिग्री तक गिरा था।
दीपावली के चार दिन बाद भी शहर की हवा पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। पटाखों से निकले धुएं और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों के कारण वायु गुणवत्ता अब भी खराब बनी हुई है। शहर के कुछ इलाकों में एक्यूआइ 300 के पार दर्ज किया जा रहा है। बीते दो दिनों की तुलना में प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन सामान्य स्थिति में लौटने में अभी वक्त लग सकता है। पोलोग्राउंड मॉनिटरिंग स्टेशन पर आज सुबह एक्यूआइ 322 दर्ज किया गया। यह सामान्य स्तर की तुलना में कई गुना अधिक है।
वहीं, छोटी ग्वालटोली स्थित मॉनिटरिंग स्टेशन बंद होने के कारण शहर के औसत एक्यूआइ पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में उपलब्ध स्टेशनों के आंकड़ों से तैयार औसत शहर के सभी इलाकों की वास्तविक स्थिति को पूरी तरह नहीं दर्शा सकता। दूसरी ओर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रदूषण के स्तर में अंतर देखने को मिल रहा है। मेघदूत गार्डन में सुबह एक्यूआइ 73 और रेसीडेंसी क्षेत्र में 78 दर्ज किया गया। वहीं रीगल तिराहे के स्टेशन पर कल रात 8 बजे पीएम-2.5 का स्तर 258 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया था। इससे साफ है कि शहर के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का असर अब भी ज्यादा है।