इंदौर

सोनम रघुवंशी फिर से जाएगी जेल, पुलिस की गलती से मिली जमानत ! फैसला सुरक्षित

Raja Raghuvanshi case: आरोपी सोनम को निचली अदालत ने पुलिस की गलतियों की चलते सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद ही मेघालय पुलिस ने इसे चुनौती देने की बात कही थी।

2 min read
Jun 11, 2026
Raja Raghuvanshi murder case: सोनम की जमानत निरस्त को लेकर सुनवाई पूरी (Photo Source - Patrika)
Raja Raghuvanshi murder case: सोनम की जमानत निरस्त को लेकर सुनवाई पूरी (Photo Source - Patrika)

Raja Raghuvanshi murder case: मध्यप्रदेश में इंदौर के सबसे चर्चित कांड राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम की जमानत निरस्त को लेकर मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी के वकीलों ने लिखित में दलीलें हाईकोर्ट में पेश कर दी है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जल्द फैसला आने की उम्मीद है।

मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सोनम के वकील पेश हुए। पहले उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे लिखित दलीलें पेश कर देंगे, जिसके बाद कोर्ट ने पेश होने के बाद फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया। कोर्ट बंद होने के पहले लिखित में दलीलें पेश कर दी गई, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

निचली अदालत ने सशर्त दी थी जमानत

आरोपी सोनम को निचली अदालत ने पुलिस की गलतियों की चलते सशर्त जमानत दी थी। इसके बाद ही मेघालय पुलिस ने इसे चुनौती देने की बात कही थी। इसके अनुसार मेघालय पुलिस ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी सोनम की जमानत का विरोध किया था और जमानत को खारिज करने की अपील की थी। इसमें लगातार सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सोनम के वकील ने की थी समय की मांग

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सोनम के वकील एस. खिटीम ने अदालत से कहा कि मामला काफी बड़ा और जटिल है, इसलिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। इस पर अदालत ने एक दिन की मोहलत देते हुए अगली सुनवाई 10 जून के लिए निर्धारित कर दी। जानकारी के लिए बता दें कि बीती 27 अप्रैल 2026 को जिला कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को सशर्त जमानत दी थी। जिसके बाद से ही विवाद खड़ा हो गया था कि पति की मौत की आरोपी के जमानत कैसे मिल गई।

वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में बचाव पक्ष ने कहा था कि आरोपी को पर्याप्त कानूनी अवसर नहीं दिया गया और गिरफ्तारी प्रक्रिया में भी त्रुटियां थीं। जिला कोर्ट ने इन तर्कों को स्वीकार करते हुए जमानत मंजूर की थी। इसके बाद मेघालय पुलिस ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी।

अब हाईकोर्ट में सोनम के वकीलों को जिला कोर्ट द्वारा दी गई जमानत के समर्थन में अपने तर्क और लिखित जवाब प्रस्तुत करने हैं। अदालत में सुनवाई पूरी हो चुकी है। साथ ही फैसले को सुरक्षित रख लिया गया। फैसला आने के बाद पता चलेगी कि सोनम की जमानत बरकरार रहेगी या नहीं। उसे फिर से जेल जाना पड़ सकता है।

ये है पूरा मामला

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई 2025 को सोनम रघुवंशी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे। 23 मई को दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी। तीन जून को राजा का शव एक खाई में मिला था। बाद में जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में सोनम रघुवंशी की भूमिका सामने आने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया था।

Published on:
11 Jun 2026 11:25 am