इंदौर

Indore Truck Accident: मुंबई में छात्रा की हुई प्लास्टिक सर्जरी, 12 घंटे चला ऑपरेशन

Indore Truck Accident: एरोड्रम रोड पर नो एंट्री में घुसे ट्रक की टक्कर से गंभीर चोटिल बारहवीं की छात्रा की मुंबई के अस्पताल में सफल प्लास्टिक सर्जरी हुई है।
less than 1 minute read
Sep 24, 2025
Indore Truck Accident
Indore Truck Accident

Indore Truck Accident: इंदौर के एरोड्रम रोड पर नो एंट्री में घुसे ट्रक की टक्कर से गंभीर चोटिल बारहवीं की छात्रा की मुंबई के अस्पताल में सफल प्लास्टिक सर्जरी हुई है। प्रदेश के मंत्री और परिजन ने सफल ऑपरेशन से राहत की सांस ली है। छात्रा संस्कृति वर्मा का मुंबई के बॉम्बे हॉस्पिटल में उपचार जारी है। पिता अशोक वर्मा ने पत्रिका को सफल प्लास्टिक सर्जरी की जानकारी दी।

विशेष टीम ने किया सफल ऑपरेशन

अशोक वर्मा ने पत्रिका को बताया, हमारे लिए सोमवार का दिन और रात सबसे बड़ी थी। प्लास्टिक सर्जन डॉ. अम्बरेश बालियार सिंह की विशेष टीम ने बेटी का सफल ऑपरेशन किया है। दोपहर 2.30 बजे बेटी को ओटी में ले गए थे। रात 3.30 बजे तक ऑपरेशन चला। इंदौर में बेटी का ऑपरेशन हुआ था । इंफेक्शन फैलने के चलते ऑपरेशन की अवधि बढ़ी है। डॉक्टर ने पैर की त्वचा काट माइक्रो स्कोप की मदद से लगाई है। पैर से 2 नस काट हाथ में लगाई है। डॉक्टर ने सर्जरी को सफल बताया है।

आइसीयू में इलाज जारी

उन्होंने आगे बताया कि, डेढ़ हफ्ते में अच्छे परिणाम सामने आएंगे और बेटी जल्द स्वस्थ होगी। इंदौर(Indore Truck Accident) से मुंबई भेजने, ऑपरेशन के दौरान और बाद तक मप्र सरकार के मंत्री और उनके पीए संपर्क में रहे। मंत्री ने खुद सर्जन से बात की है। पिता ने बताया कि फिलहाल बेटी का उपचार आइसीयू में जारी है। वह हमसे बात कर रही है। डॉक्टर ने उसे पैर-हाथ हिलाने के लिए मना किया है।

Published on:
24 Sept 2025 12:08 pm