इंदौर

यहां बनी है भैरवजी की सबसे ऊंची मूर्ति, राम मंदिर और 51 शक्तिपीठ भी बनाए

The tallest idol of Bhairavji, 51 Shaktipeeths were also built
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2021, 8:08 AM IST
bharaw.jpg

इंदौर. मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित और भैरव अष्टमी पर्व पर अनूठा आयोजन हो रहा है। बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में जनकल्याण महोत्सव आयोजित किया गया है जहां देशभर से भक्त आए हैं. यहां भैरवजी की 31 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है जोकि आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।

इसके अलावा आयोजन स्थल पर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति और दुनियाभर में स्थित 51 शक्तिपीठों की प्रतिकृति भी तैयार की गई है. बंगाल से आए 40 कारीगरों ने 10 दिनों में ये प्रतिकृतियां तैयार की हैं. आयोजन स्थल पर अहमदाबाद से आए 20 कलाकार रोजाना रंगोली भी बनाते हैं. यहां रोज 2 हजार दीपक भी लगाए जाते हैं.

कार्यक्रमस्थल पर 51 शक्तिपीठों की देवियों की प्रतिमाओं का निर्माण भी किया गया है। इनमें पाकिस्तान की हिंगलाज देवी के साथ ही यहां असम की कामाख्या देवी की प्रतिकृति के दर्शन कर सकेंगे। बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में 31 फीट ऊंची भैरव प्रतिमा तैयार की गई है जोकि इलाके की सबसे ऊंची मूर्ति है। इस आयोजन में 20 राज्यों के 150 गांव—शहर से आए भक्त शामिल हुए हैं।

Published on: