
भोपाल. मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी पर एक और व्हाइट वाॅटर स्पोर्ट्स सेंटर बन रहा है. यह प्रदेश का दूसरा व्हाइट वाॅटर स्पोर्ट्स सेंटर होगा. रेहटी के नहलाई घाट पर आकार ले रहे इस सेंटर पर अगले महीने नेशनल टूर्नामेंट भी आयोजित होगा. इसके लिए नहलाई घाट पर खिलाड़ी अभ्यास भी करने लगे हैं।
मप्र कयाकिंग-केनोइंग एसोसिएशन रेहटी से करीब 15 किलोमीटर दूर नहलाई घाट पर यह सेंटर शुरू करने जा रहा है। कयाकिंग-केनोइंग एसोसिएशन ने चार साल पहले महेश्वर में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर प्रारंभ किया था. यहां से करीब दो दर्जन नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी मिले जिससे उत्साहित होकर एसोसिएशन ने दूसरो सेंटर प्रारंभ करने का निर्णय लिया.
खास बात यह है कि नहलाई घाट की वाटर-बाॅडी भी महेश्वर की वाटर बाॅडी के समान ही है। यहां कयाकिंग-केनोइंग के अलावा व्हाइट वाटर स्पोर्ट्स के लिए भी बहुत संभावना आंकी जा रही है। इसलिए यहां पर केनो सलालम के प्रशिक्षण की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। ज्ञातव्य है कि केनो सलालम अभी नया खेल है पर इसमें ओलिंपिक, एशियाड में कई पदक होते हैं।
भारतीय कयाकिंग केनोइंग फेडरेशन के सचिव प्रशांत कुशवाह बताते हैं कि केनो सलालम का नेशनल टूर्नामेंट इस बार नहलाई घाट पर होगा। यह दिसंबर में होना है जिसमें देश भर के खिलाड़ी शामिल होंगे। टूर्नामेंट की तैयारी के लिए भारतीय फेडरेशन और मप्र एसोसिएशन के खिलाड़ी यहां पर अभ्यास करने लगे हैं।
Published on:
22 Nov 2021, 3:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.