इंदौर

कार में बना रखा था ‘तहखाना’ और तहखाने में छिपा था सोने का ‘खजाना’, जानिए पूरा मामला

सोने की स्मगलिंग करते तीन आरोपी गिरफ्तार...3 करोड़ 72 लाख रुपए का 7.1 किलो सोने के बिस्किट बरामद
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2022, 4:24 PM IST
indore_car.jpg

इंदौर. कार में तहखाना बनाकर सोने की तस्करी करने का हैरान कर देने का मामला इंदौर शहर में सामने आया है। यहां राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई Directorate of Revenue Intelligence) ने एक कार से करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया है। मामला 30 अगस्त का है तब मुखबिर से मिली सूचना के बाद इंदौर एबीरोड पर एक कार और उसमें सवार दो लोगों को पकड़ा था और कार में बनाए गए खुफिया तहखाने से 7.1 किलो सोना बरामद किया था। मामले में एक आरोपी को बाद में मुंबई से पकड़ा गया था।

कार में 'तहखाना' तहखाने में 'खजाना'
DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) की इंदौर टीम को 30 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार से करोड़ों रुपए का सोना गलत तरीके से मुंबई से इंदौर लाया जा रहा है। टीम ने सूचना को गंभीरता से लिया और इंदौर एबी रोड पर कार को रोककर तलाशी ली तो कार में बने तहखाने को देखकर टीम के सदस्य भी हैरान रह गए। कार में बने खुफिया तहखाने से टीम ने 7.1 किलो सोने के बिस्किट जब्त किए थे जिनकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 3 करोड़ 75 रुपए बताई गई थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस ने कार औऱ सोने के साथ दो आरोपियों को 30 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया था और बाद में उनकी निशानदेही पर मुंबई से एक ज्वेलर्स को पकड़ा है। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ कर ये जानकारी जुटा रही है कि इतना सोना आरोपी कहां से लाए थे और उसे कहां खपाने वाले थे। जब्त सोने को लेकर न तो आरोपी और न ही ज्वेलर कोई दस्तावेज दिखा पाया है जिससे अंदेशा है कि सोना दो नंबर का है।

Updated on:
7 Sep 2022, 4:24 PM IST
Published on: