30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेव पार्टी की ‘नशे की गोली’ एमडी ड्रग्स के साथ 7 गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

36 लाख रुपए आंकी जा रही जब्त ड्रग्स की कीमत..रेव पार्टी में युवा करते हैं एमडी ड्रग्स का नशा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Sep 2022, 8:46 PM IST

gwalior_1.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से जो ड्रग्स जब्त की गई है उसकी कीमत करीब 36 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बता दें कि एमडी ड्रग्स काफी महंगी होती है और इसका इस्तेमाल अक्सर हाईप्रोफाइल रेव पार्टीज में युवा करते हैं। अक्सर महानगरों में इस ड्रग्स का चलन अभी तक सामने आया था।

एमडी ड्रग्स के साथ 7 गिरफ्तार
ग्वालियर में मंगलवार को पुलिस ने रेव पार्टियों में इस्तेमाल होने वाली मेथामफेटामाइन ड्रग्स (एमडी ड्रग्स) की खेप बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस का कहना है ग्वालियर में एमडी ड्रग्स की यह खेप पहली बार लाई गई थी और इसे पकड़ लिया गया। जो सात आरोपी ड्रग्स को लेकर आए थे उनके पास से ड्रग्स के साथ दो पिस्टल भी बरामद हुई हैं। तस्करों से फिलहाल पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- 'मजनूं' बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव, हथियारों के साथ फोटो भेजकर दे रहा धमकी


क्या है एमडी ड्रग्स
मेथामफेटामाइन एक तरह का क्रिस्टल नशा है। देखने में ये कांच की तरह होता है। इसका इस्तेमाल महानगरों में रेव पार्टी के नशे में किया जाता है। मेथामफेटामाइन ड्रग को अगर केमिकल के रूप में देखें तो यह एम्फैटेमिन की तरह ही होता है। बता दें कि मुंबई के क्रूज केस में फिल्म अभिनेता शाहरुख खांन के बेटे को जिस ड्रग के साथ पकड़ा गया था, वह एमडीएमए ही थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तस्कर इस ड्रग्स को कहां से लेकर आए थे और किसे डिलेवर करने वाले थे।

यह भी पढ़ें- दोस्त ने समझाया तो लड़की बोली- पापा ने गलत काम करने की कोशिश की, जीना नहीं चाहती