
ग्वालियर. ग्वालियर में एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने ही अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। बेटी पिता की इस हरकत से इस कदर डर गई कि सुसाइड का मन बना लिया। वो अपनी जान देना चाहती थी लेकिन उसने जब एक दोस्त से इस बारे में बात की तो दोस्त ने उसे समझाया और पुलिस के पास लेकर पहुंचा। युवती ने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है पूरा मामला
घटना ग्वालियर शहर के बहोड़ापुरा इलाके का है जहां रहने वाली 17 साल की नाबालिग रिचा ने पिता की हरकत के बारे में पुलिस को बताया कि उसके दादाजी का देहांत हो गया है और इसीलिए घर पर बहुत सारे मेहमान थे। वो घर के आंगन में बहन के साथ सो रही थी। रात करीब 12 बजे उसे अचानक डर लगा तो वो कमरे में सो रहे पिता और भाई के बीच में जाकर सो गई। कुछ ही देर बाद पिता ने उसके शरीर को गलत तरीके से छूना शुरु कर दिया और फिर उससे कहने लगे कि कुछ फील हुआ। पिता की हरकत और बात सुनकर रिचा डर गई और भागकर कमरे से बाहर निकल आई।
दोस्त ने समझाया लेकर पहुंचा थाने
पिता की हरकत से रिचा (बदला हुआ नाम) बुरी तरह डर गई थी और इस कदर हताश हो चुकी थी कि वो अपनी जान देना चाहती थी। घबराई रिचा ने तभी पड़ोस में रहने वाले अपने बेस्ट फ्रैंड को फोन किया और उसे पूरी बात बताते हुए कहा कि वो जीना नहीं चाहती। दोस्त ने समझदारी से काम लिया और रिचा की काउंसलिंग की,दोस्त ने उसे समझाया कि इसमें उसकी कोई गलती नहीं है, जान देने की जरुरत नहीं है और अपने साथ रात को ही थाने लेकर पहुंचा। जहां युवती ने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। वो गलती होने की बात कह रहा है।
Published on:
6 Sep 2022, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.