
दतिया. दतिया में एक 26 साल की विधवा महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने गैंगरेप करते वक्त बनाया वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तब कहीं जाकर घटना का पता चला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। विधवा पीड़िता के दो बच्चे हैं जिन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपियों ने घर में घुसकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था।
घर में घुसकर विधवा से किया गैंगरेप
दतिया शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली 26 साल की विधवा अंकिता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति की जनवरी में मौत हो चुकी है वो अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल में रहती है। 30 जुलाई की रात करीब 10 बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया तो उसने अंदर से ही आवाज लगाकर बाहर मौजूद युवकों का परिचय पूछा। जिन्होंने गांव के ही रहने वाले युवकों के नाम बताए। अंकिता ने भरोसा कर जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो शुभम दांगी निवासी सिंधवारी और भूपेन्द्र दांगी निवासी बम्होरी जिला टीकमगढ़ जबरदस्ती अंदर घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। अंकिता ने विरोध किया तो आवाज सुनकर बच्चे भी जाग गए। जिन्हें जान से मारने की धमकी देकर दोनों आरोपियों ने उसके साथ रेप किया और वीडियो भी बना लिया।
वीडियो वायरल हुआ तो सामने आई घटना
गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी घर से भाग गए। लोकलाज के डर और बच्चों की जान को खतरा होने के डर से अंकिता (बदला हुआ नाम) चुप रही। लेकिन इसी बीच आरोपियों ने रेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रेप का वीडियो जब अंकिता के रिश्तेदारों ने देखा तो वो हैरान रह गए और अंकिता से इसके बारे में पूछा तो उसने पूरी आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
Published on:
4 Sep 2022, 8:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.