30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मजनूं’ बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव, हथियारों के साथ फोटो भेजकर दे रहा धमकी

एसिड अटैक की धमकी भी दे चुका है आरोपी..पीड़िता बोली-हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Sep 2022, 7:57 PM IST

khandwa_2.jpg

,,

खंडवा. खंडवा में एक सिरफिरा आशिक नर्सिंग की छात्रा पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। सनकी आशिक की हरकतों से छात्रा इस कदर परेशान हो चुकी है कि अब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रा का कहना है कि आरोपी उसे एसिड अटैक की धमकी दे चुका है और व्हॉट्सएप पर हथियारों के साथ तस्वीरें भेजकर धमकाता है कि अगर उससे शादी नहीं की तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। मामले का पता चलते ही हिंदू संगठनों ने भी आरोपी पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

ये प्यार नहीं पागलपन है...
छात्रा दीपा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वो शहर के एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट है। वो सोमवार को कॉलेज से अपने घर वापस आ रही थी तभी मोनू उर्फ जांबाज मंसूरी आया और उसे परेशान करते हुए जबरदस्ती हाथ पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। हालांकि वो बाइक को दौड़ा पाता इससे पहले ही दीपा बाइख से कूद गई और शोर मचाना शुरु कर दिया। जिसके कारण लोगों को जमा होते देख आरोपी वहां से भाग गया। दीपा ने बताया कि मोनू उसे करीब एक साल से परेशान कर रहा है। जब वो हरसूद कॉलेज में पढ़ती थी तब भी वो परेशान करता था। एक दिन रास्ते में रोककर आरोपी ने उस पर फूल बरसाए थे और प्यार का इजहार किया था। मोनू कहता है कि धर्म परिवर्तन कर उससे शादी कर लो।

यह भी पढ़ें- दोस्त ने समझाया तो लड़की बोली- पापा ने गलत काम करने की कोशिश की, जीना नहीं चाहती

जान से मारने की दे रहा धमकी
छात्रा दीपा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपी मोनू से शादी करने से इंकार किया तो एक बार पहले उसने एसिड फेंकने की धमकी दी थी। जिसके बारे में उसने अपने माता-पिता को बताया था और पिता ने आरोपी के पिता से भी शिकायत की थी लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोपी ने कहीं से उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया है और पिस्टल व बंदूकों के साथ फोटो व्हॉट्सएप पर भेजकर उसे धमकाता है कि अगर धर्म बदलकर उससे शादी नहीं की तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। वहीं दूसरी तरफ मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- मोहब्बत को दी रोंगटे खड़े कर देने वाली मौत, पति-पत्नी की तरह रहते थे साथ