इंदौर

MP Weather: अगले 2 दिन बचकर, 9 जिलों में ‘थंडर स्ट्रोम’ की चेतावनी, अलर्ट जारी

MP Weather Update: एमपी के कई जिलों में झंझावत, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है...

2 min read
Apr 21, 2026
MP Weather Update प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP Weather Update: अप्रैल के तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लोकल सिस्टम के चलते थंडर स्टॉर्म की स्थिति बनी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को इंदौर, खंडवा, खरगोन व देवास सहित कई जिलों में झंझावत, वज्रपात और 40 से 50 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है।

रविवार रात भी थंडर स्टॉर्म के कारण मौसम बदला था और 45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली व 0.2 एमएम बारिश हुई। आज 9 शहरों में वॉर्म नाइट का अलर्ट है, उनमें भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। इससे पहले रविवार-सोमवार की रात में भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गरम रात रही।

ये भी पढ़ें

एमपी में बीएड, बीपीएड कोर्स में एडमिशन पर बड़ा अपडेट, कॉलेजों की अटकी संबद्धता

बदल रही मौसम प्रणाली

बीते दिन अधिकतम तापमान 39.5 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहा। एक दिन पहले यह 40.6 व 21.4 डिग्री रहा था। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट तो बादलों के कारण रात का तापमान 3.7 डिग्री बढ़ गया। इससे उमस व बेचैनी महसूस हुई। सोमवार दिन में भी गर्मी के साथ उमस रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार तीन से चार दिन तक तेज गर्मी हो तो लोकल सिस्टम बनते हैं। यह स्थानीय मौसम की प्रणाली होती है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल के लिए एक अलर्ट जारी किया है, जिसमें बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, पांढुर्ना और छिंदवाड़ा जैसे पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

जानिए कैसे बनता है थंडर स्टॉर्म

  • दिन में तेज धूप से धरती की सतह गर्म होती है। इससे हवा हल्की होकर ऊपर उठने लगती है।
  • जब गर्म या नम हवा ऊपर उठती है तो वह ऊंचाई पर जाकर ठंडी होकर वाष्प में बदलती है, जिससे स्थानीय स्तर पर बादल बनने लगते हैं।
  • इस प्रक्रिया से तेज हवा व बादलों की स्थिति निर्मित होती है। इसे लोकल सिस्टम, थंडर स्टॉर्म या गरज-चमक भी कहा जाता है।

कैसी है मौसम की स्थिति

-जम्मू कश्मीर व उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।

-दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।

-उत्तर भारत में तेज जेट स्ट्रीम हवा है।

-23 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभउत्तरी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

इन जिलों में पारा 40 से 41 डिग्री

मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, विदिशा, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, बैतूल, हरदा, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में पारा 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

ये भी पढ़ें

भोजशाला सर्वे 124 साल में कई बार, हर बार मिली मूर्तियां-श्लोक, MP HC में सुनवाई थोड़ी देर में
Published on:
21 Apr 2026 11:19 am
Also Read
View All