इंदौर

गोवा के क्लब में इंदौर के युवक की दर्दनाक मौत, पार्टी के दौरान बेहोश हुआ और तोड़ दिया दम

Indore- इंदौर से दोस्तों के साथ गोवा घूमने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हुई, पुलिस जांच में जुटी
2 min read
Apr 05, 2026
Tragic Death of a Youth from Indore at a Club in Goa
Tragic Death of a Youth from Indore at a Club in Goa- Demo pic

Indore- एमपी के इंदौर के एक युवक की गोवा में दर्दनाक मौत हो गई। वह एक क्लब में गया था। वहां पार्टी के दौरान बेहोश हुआ और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। इंदौर के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्तों के साथ गोवा घूमने गए 21 वर्षीय युवक के साथ गोवा के अंजुना क्षेत्र में एक पार्टी के दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, युवक शुक्रवार रात एक क्लब पहुंचा और बेहोश होकर गिर गया। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा है, पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है। इस घटना के बाद से युवक के परिवार और दोस्तों में शोक की लहर है।

पार्टी के दौरान बिगड़ी तबीयत :

अंजुना पुलिस के अनुसार, युवक दोस्तों के साथ गोवा घूमने गया था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक क्लब में उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा

शुरुआती तौर पर मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) माना जा रहा है। मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पार्थिव शरीर इंदौर लाया जा रहा है।

पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जिसे इंदौर वापस लाया जा रहा है

युवक एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, जिसे इंदौर वापस लाया जा रहा है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

दो पर अमानत में खयानत का केस

इंदौर के ही भंवरकुआं क्षेत्र में अमानत में खयानत का मामला भी सामने आया है। दो जालसाज कार लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस के अनुसार दो युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से एक कार को किराए पर लिया और फिर उसे वापस नहीं लौटाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

टीआइ राजकुमार यादव के मुताबिक, आरोपी रूद्र और गाजी ने झांसे में लिया और किसी बहाने से कार ली और उसे लेकर गायब हो गए। जब कार वापस नहीं आई और आरोपियों ने संपर्क काटना शुरू कर दिया तब मामला पुलिस तक पहुंचा।

Updated on:
05 Apr 2026 12:52 pm
Published on:
05 Apr 2026 12:51 pm