इंदौर

नाइट कल्चर में रईसजादों का हंगामा, आधी रात को पब के बाहर जमकर चले लात घूसे, Video Viral

- नाइट कल्चर में बढ़ रहे रईसजादों के हंगामे- शराबखोरों पर नाकाफी साबित हो रहा कमिश्नर सिस्टम- ट्रांस पब के सामने आपस में भिड़े दो गुट- दोनों तरफ से जमकर चले लात-घूसे
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2023, 5:06 PM IST
two parties fight video at indore pub
नाइट कल्चर में रईसजादों का हंगामा, आधी रात को पब के बाहर जमकर चले लात घूसे, Video Viral

मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में जब से नाइट कल्चर की शुरुआत हुई है, तभी से रोजाना रईसजादों के हंगामे की खबरें भी लगातार सामने आने लगी हैं। वैसे तो शहर में कमिश्नर सिस्टम लागू है, लेकिन इन रईसजादों की हुड़दंग पर नकेल कसना सिस्टम के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। हालही में शहर के धार्मिक स्थलों पर पेट्रोल बम फैंकने का मामला सामने आने के बाद अब शहर के विजय नगर थाना इलाके में इन शराबखोर रईसजादों के हंगामे का मामला सामने आया है।

आपको बता दें कि, शहर विजय नगर इलाके में स्थित ट्रॉन्स नामक पब के बाहर देर रात कुछ युवकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, शराब के नशे में धुत दो पक्षों के बीच मामूली सी बात पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ा कि, दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक लात घूसे चल गए। अब इस मारपीट के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

इंदौर में गुंडागर्दी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित ट्रांस पब के बाहर कुछ लड़कों ने एक दूसरे की जमकर पिटाई की है। आपको बता दें कि, एक हफ्ते में ही पब के बाहर मारपीट की ये दूसरी घटना है, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। फिलहाल, विजयनगर थाने में अबतक किसी भी पक्ष की ओर से मारपीट की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, वायरल होते वीडियो के आधार पर इंदौर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Published on: