भाजपा नेता आलोक शर्मा ने कहा, वोट नहीं देना, मत दो पर एक काम तो करो मेरे भाई, हमने इतना किया है तो तुम इतना तो करना, वोट मत देना, पर वोट डालने भी मत जाना। भैय्या इतना ही कर दो यार। हालांकि, इस बयान को देने के बाद उन्होंने मौके पर वीडियो बना रहे मीडियाकर्मियों के कैमरे तक 'बंद करो यार' कहते हुए हाथ के इशारे से बंद करवा दिए।