अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल द्वारा कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि, बीएलओ को सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के माध्यम से लिंक के जरिए ये धोखाधड़ी की जा रही है। वोटर लिस्ट के काम में लगे बीएलओ के साथ ये ठगी करने की कोशिश की जा रही है। बीएलओ को उनके मोबाइल पर फर्जी कॉल कर संबंधित मतदान केंद्र के BLO ऐप में लॉग इन कर विवरण मुहैया करा रहे है। यही नहीं, उन्हें गूगल प्ले स्टोर से फर्जी BLO एप डाउनलोड करने को भी कहा जा रहा है। डाउनलोडिंग में दिक्कत बताकर मोबाइल या कंप्यूटर को एनीडेस्क एप्लीकेशन से बीएलओ का सिस्टम हेक कर उनके अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। अब इस संबंध में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को सतर्क रहने को कहा है।