इंदौर

Indore Crime: ‘तुम्हें घर से निकलवा दूंगी…’, ये बात सुन खुद को रोक नहीं पाई जेठानी, फिर टंकी में मिली वंदना

Indore Vandana Patel Case: राऊ के वंदना पटेल मामले में पुलिस ने जेठानी पार्वती को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पार्वती ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन उनका विवाद हुआ था।
2 min read
Sep 05, 2026
Indore Crime News vandana patel case
Indore Crime News: वंदना पटेल मामले में जेठानी निकली आरपी (फोटो सोर्स- Patrika)

Indore Crime News:इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र वंदना पटेल के निधन के मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी को ढूंढ लिया है। नवविवाहिता वंदना पटेल मामले में पुलिस ने उसकी जेठानी पार्वती पटेल को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, गुरूवार दोपहर को वंदना घर की टंकी में 'संदिग्ध परिस्तिथियों' में मिली थी। मामले को लेकर पुलिस ने मृतका वंदना पटेल के पति रूपेंद्, जेठ भूपेंद्र और जेठानी पार्वती से एक-एक कर पूछताछ की थी। शुक्रवार को पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के बाद पार्वती ने जुर्म कबूल लिया था। शनिवार दोपहर तक आरोपी पार्वती पटेल को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी होने के बाद शाम तक पता चलेगा कि पार्वती को पुलिस रिमांड में लेगी या उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

पूछताछ में बताया- वंदना ने मेरे भाई पर की थी टिप्पणी

पुलिस के अनुसार, पार्वती और वंदना के बीच रक्षाबंधन के दिन विवाद हो गया था। विवाद के बीच वंदना ने पार्वती के जेल में बंद भाई पर टिप्पणी की थी। इसके बाद वंदना कहा था कि- मैं तुझे घर से निकलवा दूंगी। वंदना की इस बात से पार्वती आक्रोशित हो गई और बात हाथापाई तक आ पहुंची। झूमाझटकी के दौरान संदिग्ध वस्तु' के चपेट में आने से वंदना का निधन हो गया। घटना के बाद वंदना को टंकी में रख दिया था।

पुलिस ने चतुराई दिखाकर उगलवाया सच

इंदौर जोन-1 डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया, वंदना पटेल मामले में जेठानी पार्वती पति भूपेंद्र पटेल को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की शुरुआत में पार्वती घटना में अपनी भूमिका से इनकार करती रही। बाद में पुलिस ने जब मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाया। पुलिस ने पार्वती से कहा कि घटना के दौरान इस्तेमाल की गई 'संदिग्ध वस्तु ' पर उसके फिंगर प्रिंट मिले हैं। यह सुनकर वह घबरा गई और आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पड़ोसियों ने पति को लेकर बताया सच

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई थी कि गुरुवार दोपहर रूपेंद्र के घर से वंदना की तेज ध्वनि में आवाजें पड़ोसियों ने सुनी थीं। कुछ देर बाद रूपेंद्र अपने घर से बाहर निकला तो पड़ोसियों ने उसकी शर्ट पर संदिग्ध निशान भी देखे थे। पुलिस के मुताबिक, परिजनों का यह भी आरोप है कि पति की नशे की आदत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

शादी के महज 24 दिन बाद सबको रुला गई वंदना

पुलिस के अनुसार, रूपेंद्र पटेल और वंदना ने घटना से 24 दिन पहले यानी 11 अगस्त को प्रेम विवाह किया था। वंदना ने अपने बयान में कह दिया था कि वह बालिग है और रूपेंद्र के साथ ही रहना चाहती है। इसी के बाद दोनों ने शादी कर नई जिंदगी की शुरूआत की थी। पुलिस ने बताया कि वंदना के परिवार ने उसके लापता होने की रिपोर्ट चंदन नगर थाने में दर्ज कराई थी।

Updated on:
05 Sept 2026 01:12 pm
Published on:
05 Sept 2026 01:12 pm