इंदौर

Warning: हिंदू नेता को जान से मारने की धमकी, बुर्के वाली महिला गार्ड के पास छोड़ गई लेटर

Warning: VHP पदाधिकारी के नाम बिल्डिंग के गार्ड को बुर्के वाली महिला ने दिया लेटर, हिंदी और उर्दू में लिखा है अब तू बचेगा नहीं...।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2024, 5:31 PM IST
VHP Leader Santosh Sharma Got Threaten

Warning: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक हिन्दू नेता को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा पत्र एक बुर्का पहने महिला लेकर आई थी जो हिंदू नेता की बिल्डिंग के गार्ड को ये लेटर देकर चली गई। लेटर में हिंदी और उर्दू में लिखा हुआ है कि तू बच नहीं पाएगा। हिंदू नेता को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

VHP नेता संतोष शर्मा को मिली धमकी

मामला शहर के तुकोगंज थाना इलाके का है जहां रहने वाले VHP पदाधिकारी संतोष शर्मा को ये धमकी मिली है। संतोष शर्मा का कहना है कि आए दिन उन्हें इस तरह की धमकियां मिलती रहती हैं एक बार फिर एक धमकी भरा लेटर मिला है जिसे कोई बुर्का पहनने वाली महिला गार्ड को देकर गई है। उन्होंने आगे कहा कि धमकियां कितनी भी मिलें इससे उन पर असर नहीं होने वाला है। वो हिंदुत्व का काम करते रहेंगे हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा है कि इस तरह की धमकियां मिलने से परिवार व संगठन के लोग जरूर चिंतित हो जाते हैं।

लेटर में ये लिखा है?

जो धमकी भरा लेटर बुर्के वाली महिला छोड़कर गई है वो हिंदू और उर्दू में लिखा हुआ है। उसमें लिखा है- 'ये पढ़ लेना तुझे सब समझ में आ जाएगी, अब नहीं बचेगा तू- अल्लाह हू अकबर'। बताया गया है कि ये धमकी भरा लेटर रात करीब 1 बजे के आसपास गार्ड के पास छोड़ा गया है। VHP पदाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया है कि पत्र में घर वापसी का विषय भी लिखा है। घर वापसी मैंने नहीं करवाई थी उन्होंने खुद की थी। सनातन से प्रेरित होकर अगर कोई अपने घर पर आ रहा है तो हम तो उनकी पवित्रीकरण की व्यवस्थाएं कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
12 Jul 2024, 5:31 PM IST
Published on: